349 रुपये में मिलेगा 64 दिनों के लिए 64जीबी 4जी डाटा, इस कंपनी ने किया बड़ा बदलाव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/girl-with-phone-indian-9.jpg

इंडियन टेलीकॉम मार्केट में मची प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को बनाए रखने के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बेहद तेजी से नए नए प्लान्स पेश कर रही है। निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक ओर जहां कंपनी कम कीमत और अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लेकर आ रही है वहीं दूसरी ओर पहले से मौजूद प्लान्स में भी बीएसएनएल आवश्यक बदलाव भी कर रही है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने अपने 349 रुपये वाले प्लान को और भी ज्यादा फायदेमंद बना दिया है। इस प्लान की वेलिडिटी तो बढ़ी है ही तथा साथ ही समान कीमत पर अब 10जीबी डाटा एक्स्ट्रा भी मिल रहा है।

बीएसएनएल 349 रुपये प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है जो लंबी वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और ढेर सारा इंटरनेट डाटा की सुविधा देता है। बीएसएनएल की ओर से 349 रुपये का यह प्लान पहले 54 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया था। लेकिन अब अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए कंपनी ने प्लान की वैधता बढ़ा दी है। यह प्लान अब 54 दिनों की अपेक्षा 64 दिनों के वेलिडिटी के साथ आता है। यानि समान कीमत पर अधिक बेनिफिट प्राप्त होगा।

क्या है फायदें

बीएसएनएल ने अपने इस प्लान में हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा देती है। बदलाव से पहले जहां इस प्लान में पूरी वेलिडिटी के दौरान 54जीबी इंटरनेट डाटा मिलता था, वहीं अब प्लान में बदलाव होने के बाद समान कीमत पर 64जीबी 4जी इंटरनेट डाटा का लाभ पाया जा सकता है। 349 रुपये में बीएसएनएल ग्राहक 54जीबी की जगह 64जीबी डाटा का यूज़ कर पाएंगे।

जियो को हुआ 85 लाख का फायदा और वोडाफोन आइडिया को हुआ 23 लाख का नुकसान

इंटरनेट डाटा के साथ ही 64 दिनों के लिए कंपनी लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री दे रही है, जो रोमिंग के दौरान भी काम करती है। इसी तरह प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे। बीएसएनएल की ओर से यह नया प्लान पूरे देश में जारी कर दिया गया है तथा इसका रिचार्ज दिल्ली व मुंबई को छोड़कर किसी भी राज्य व सर्किल के यूजर्स करा सकते हैं।

इस सप्ताह बदलेगी स्मार्टफोंस की दुनिया, लॉन्च होंगे कागज की तरह मुड़ने वाले ये 5 फोन

ध्यान रहें कि बीएसएनएल अभी कुछ ही सर्किल्स में अपनी 4जी सर्विस दे रही है। लिहाज़ा जहां बीएसएनएल की 4जी सर्विस नहीं है वहां कंपनी ओर से दिया जा रहा 64जीबी डाटा 3जी की स्पीड पर काम करेगा।