
iPhone 17 की सेल शुरू हो गई है और इसी के साथ रात से ही Apple स्टोर्स के बाहर ये नए मोबाइल खरीदने का शौक रखने वालो भीड़ जुट गई है। देश के बड़े शहरों से फोटो और वीडियो सामने आ रही है कि नई आईफोन 17 सीरीज की दिवानगी किसी तरह से लोगों के सिर पर चढ़ी है। BKC Apple Store बाहर तो आईफोन 17 खरीदने वालों में हाथापाई तक हो गई है। अगर आप भी नई iPhone 17 series का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो किस मॉडल पर कितनी छूट मिलेगी और नए आईफोन का रेट क्या है, इसकी पूरी जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।
iPhone 17 सीरीज पर ऑफर
नया आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो खरीदने वाले लोगों को कंपनी की ओर से 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जा रहा है। यह छूट Axis और ICICI बैंक के ग्राहकों को मिलेगी जिसका फायदा एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड दोनों से उठाया जा सकेगा। इसके साथ ही American Express यूजर्स भी आईफोन 17 पर 5 हजार का डिस्काउंट पा सकेंगे।
इस छूट के अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर कंपनी 3590 रुपये से लेकर 64,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह फोन की कंडीशन और वैल्यू पर निर्भर करेगा कि आपको एक्सचेंज ऑफर में कितना बेनिफिट मिलेगा। इसके अलावा नए आईफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
बतात चलें कि नए आईफोन खरीदने पर कंपनी की ओर से 3 महीने का Apple Music, 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त दिया जाएगा।
डिस्काउंट के बाद iPhone 17 सीरीज का प्राइस
आईफोन 17 का रेट
| iPhone 17 | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 256GB | ₹82,900 | ₹5,000 | ₹77,900 |
| 512GB | ₹1,02,900 | ₹5,000 | ₹97,900 |
आईफोन एयर का रेट
| iPhone Air | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 256GB | ₹1,19,900 | ₹5,000 | ₹1,14,900 |
| 512GB | ₹1,39,900 | ₹5,000 | ₹1,34,900 |
| 1TB | ₹1,59,900 | ₹5,000 | ₹1,54,900 |
आईफोन 17 प्रो का रेट
| iPhone 17 Pro | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 256GB | ₹1,34,900 | ₹5,000 | ₹1,29,900 |
| 512GB | ₹1,54,900 | ₹5,000 | ₹1,49,900 |
| 1TB | ₹1,74,900 | ₹5,000 | ₹1,69,900 |
आईफोन 17 प्रो मैक्स का रेट
| iPhone 17 Pro Max | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
| 256GB | ₹1,49,900 | ₹5,000 | ₹1,44,900 |
| 512GB | ₹1,69,900 | ₹5,000 | ₹1,64,900 |
| 1TB | ₹1,89,900 | ₹5,000 | ₹1,84,900 |
| 2TB | ₹2,29,900 | ₹5,000 | ₹2,24,900 |
iPhone 17 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 17 में 6.3-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है। जिसमें ProMotion तकनीक और 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह A19 6-कोर चिप, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 48MP 120° Ultra Wide कैमरा शामिल किया गया है। फ्रंट कैमरा 18MP से लैस है। यह IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट तकनीक वाला है। इसमें MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फुल डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।
iPhone Air फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन एयर एप्पल का सबसे हल्का और पतला मोबाइल है। इस मोबाइल 6.5-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। यह A19 Pro 6-कोर चिप और 16-कोर न्यूरल इंजन तकनीक से लैस है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड एंगल और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसमें भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह भी IP68 वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
iPhone 17 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.3-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले फीचर दिया जा रहा है। यह भी ProMotion तकनीक और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है। इसमें A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन सपोर्ट है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto लेंस लगा हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। विस्तृत डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें
iPhone 17 Pro Max फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यह एप्पल का सबसे महंगा और पावरफुल मोबाइल फोन है। इस डिवाइस में 6.9-इंच OLED Super Retina XDR डिस्प्ले है, यह भी Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले सपोर्ट देता है। इसमें A19 Pro प्रोसेसर 6-कोर GPU के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP Fusion Wide, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा लगाया गया है। इसमें 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम और 40x डिजिटल ज़ूम की सुविधा दी गई है। वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP का है। यह भी MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ USB-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन से जुड़ी सभी जानकारियां यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।











