
Huawei ने आखिरकार अपनी Mate 80 सीरीज की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। लेटेस्ट टीजर में सामने आया है कि कंपनी 25 नवंबर को चीन में दोपहर 2:30 बजे मेगा प्रोडक्ट इवेंट आयोजित करेगी। जिसमें नई Mate 80 सीरीज के साथ अगली पीढ़ी का Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इस बार फोंस में अपग्रेडेड डिजाइन और फीचर्स ग्राहकों को लुभा सकते हैं। आइए, आगे मोबाइल्स की डिटेल्स जानते हैं।
अब तक आई जानकारी के अनुसार Huawei इस बार चार मॉडल लॉन्च कर सकता है। जिसमें Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS Master Edition शामिल हो सकते हैं। सभी मॉडल्स में बड़े अपग्रेड की उम्मीद है और पूरी सीरीज में 3D फेस रिकग्निशन सपोर्ट होगा। जो पहले केवल टॉप-एंड मॉडल तक सीमित था।
फोंस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, नया रेड-मेपल कैमरा मॉड्यूल और 20GB RAM तक की पेशकश की जा सकती है। इस सीरीज में Kirin 9030 चिप दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि Huawei ऐक्टिव कूलिंग फैन जैसे असामान्य फीचर का टेस्ट कर रही है, जो इस प्रीमियम लाइनअप को और भी अलग बना सकता है।
Huawei Mate 80 सीरीज फोंस का प्री-रिजर्वेशन भी आज से शुरू हो चुका है। जिन्हें Huawei Mall, ई-कॉमर्स पार्टनर्स, ऑफलाइन स्टोर्स और एक्सपीरियंस सेंटर्स पर बुक किया जा सकता है। इसी के साथ कंपनी ने Mate 80 सीरीज का पहला लुक भी शेयर किया है।
लुक के मामले में Mate 80 Pro Max में खास डुअल रिंग डिजाइन नजर आता है। ऊपर वाले रिंग में चार कमरों का बड़ा XMAGE मॉड्यूल है जबकि नीचे की लगभग समान साइज की रिंग मैग्नेटिक चार्जिंग या मैगसेफ जैसी एक्सेसरी सपोर्ट के लिए दी जा सकती है।
प्रीमियम यूजर्स के लिए Huawei Mate 80 RS Ultimate Design मॉडल बिल्कुल अलग विज़ुअल पहचान लेकर आएगा। जिसमें ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल और विशेष Ultimate Design ब्रांडिंग दी गई है।
Mate X7 फोल्डेबल की बात करें तो यह मॉडल और भी बड़े और बेहतर अपग्रेड के साथ आएगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7.95-इंच का बड़ा 2K डिस्प्ले हो सकता है। जिसे UTG (Ultra-Thin Glass) तकनीक से मजबूत बनाया जा सकता है। इस बार बैटरी बड़ी रखी जा सकती है।
Huawei Mate X7 फोन के लिए कैमरे अपग्रेड होने की उम्मीद है साथ ही डिवाइस पहले से हल्का और पतला बनाया जा सकता है। यह भी Kirin 9030 चिपसेट पर आधारित हो सकता है। इसे Obsidian Black, Phantom Purple, Cosmic Red, Cloud Blue और Cloud White जैसे कलर्स में एंट्री मिल सकती है।
















