Vivo S50 सीरीज दिसंबर में होगी चीन में लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

Vivo ने आखिरकार अपनी अगली S-सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने चीन के लिए आधिकारिक तौर पर Vivo S50 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म की है। Vivo China Mall की माइक्रोसाइट के अनुसार यह लाइनअप दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि सटीक डेट अभी आना बाकि है। वहीं, वेबसाइट पर मॉडल्स के नाम की जानकारी भी नहीं दी गई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini जैसे दो मॉडल पेश होंगे। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन हाल में टिपस्टर DCS ने Weibo पर जानकारी दी थी कि Vivo S50 सीरीज में नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।

vivo-s50-series-china-launch-december-confirmed

कैमरा सेटअप में Vivo S50 सीरीज में Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। जबकि सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D Ultrasonic Fingerprint 2.0 सेंसर लगाया जा सकता है।

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने पुष्टि की है कि Vivo S50 सीरीज में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगा। जिनकी स्पीड 9600 Mbps तक जाएगी। साथ ही उन्होंने टिपस्टर के दावे को दोहराते हुए बताया कि सीरीज में Snapdragon 8 Gen 5 SoC मिलेगा। माना जा रहा है कि यह चिपसेट खासतौर पर Vivo S50 Pro Mini में दिया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड Vivo S50 में अलग चिपसेट लगाया जा सकता है।

3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर ब्रांड का नया फोन स्पॉट कुछ दिन पहले ही हुआ था जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है कि यह Vivo S50 सीरीज का मॉडल हो सकता है। वहीं, लॉन्च करीब आते ही और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Vivo S30 and S30 Pro Mini launched in China price specifications

आगामी Vivo S50 सीरीज उन लोगों के लिए हो सकती है जो शानदार डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और प्रीमियम कैमरा अनुभव चाहते हैं। Snapdragon 8 Gen 5 चिप की मौजूदगी से एक डिवाइस में तगड़ा परफॉरमेंस मिलना भी तय माना जा सकता है। इस लाइनअप का मुकाबला संभावित तौर पर आगामी Oppo Reno 15 सीरीज, OnePlus Ace 6T और Realme Neo 8 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल मुकाबला लॉन्च के बाद ही सामने आएगा।

यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जो पावरफुल चिपसेट, फास्ट चार्जिंग, बेहतरीन डिजाइन और प्रीमियम कैमरा प्रदान करे तो Vivo S50 सीरीज लॉन्च होने का इंतजार करना सही रह सकता है। हमारे साथ जुड़े रहे हम आपको आगे भी अपडेट देंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here