200MP कैमरा, Dimensity 8450 चिपसेट के साथ Oppo Reno 15 और 15 Pro चीन में लॉन्च, जानें प्राइस

Join Us icon

Oppo ने चीन में अपनी नई Reno 15 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro जैसे दो फोंस लॉन्च हुए हैं। दोनों मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। खास बात यह है कि Reno 15 और Reno 15 Pro स्मार्टफोन 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आए हैं। आइए, आगे आपको स्पेसिफिकेशंस और कीमत की फुल डिटेल्स देते हैं।

खूबियों की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro में 6.78-इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसके मुकाबले Reno 15 में छोटा 6.32-इंच डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन बाकी फीचर्स लगभग समान हैं। दोनों मोबाइल्स में Dimensity 8450 चिपसेट लगा है। जिसकी क्लॉक स्पीड 3.25GHz तक जाती है। जबकि ग्राफिक्स के लिए ARM G720 MC7 GPU मौजूद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 15 और Reno 15 Pro में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जिसमें 120x डिजिटल जूम तक का सपोर्ट है। वहीं, फ्रंट में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मौजूद है। जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग दे सकता है।

ओप्पो के रेनो 15 प्रो में 6,500mAh की बड़ी बैटरी है। जबकि रेनो 15 में 6,200mAh की बैटरी लगाई गई है। दोनों ही फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आए हैं। जबकि इस लाइनअप के प्रो मॉडल में ही 50W वायरलेस चार्जिंग है।

रेनो 15 प्रो का डाइमेंशन 161.26×76.46×7.65 मिमी और वजन लगभग 205 ग्राम रखा गया है। वहीं, रेनो 15 का डाइमेंशन 151.21×72.42×7.99 मिमी और वजन 188 ग्राम तक का है। अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और मल्टी-सैटेलाइट नेविगेशन सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी ने Oppo Reno 15 Pro की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,699 (लगभग 46,100 रुपये) रखी है। जो 12GB + 256GB वैरियंट के लिए है। जबकि टॉप मॉडल 16GB + 1TB की कीमत CNY 4,799 (लगभग 60,100 रुपये) है। वहीं, Oppo Reno 15 की कीमत CNY 2,999 (लगभग 37,000 रुपये) से शुरू होती है और टॉप मॉडल 16GB + 1TB की कीमत CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) तक जाती है। यह दोनों स्मार्टफोन 21 नवंबर से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Reno 15 Pro Starlight Bow, Honey Gold और Canele Brown कलर में मिलेगा। जबकि Reno 15 के लिए Aurora Blue और Song Yuqi भी सेल होंगे।

Oppo Reno 15 सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो शानदार कैमरा, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप परफॉरमेंस पसंद करते हैं। बाजार में इस सीरीज का मुकाबला Samsung Galaxy A56 5G, OnePlus 13R और Pixel 9A जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि लेटेस्ट फीचर्स और 200MP कैमरा इन्हें आगे रख सकते हैं।

अगर आप कैमरा-क्वालिटी, स्टाइलिश डिजाइन और बढ़िया परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं और मिड रेंज में बजट है तो Reno 15 सीरीज बढ़िया विकल्प बन सकती है। आप इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद है यह खबर आपको पसंद आई होगी ऐसी ही और जानकारी के लिए जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here