9999 रुपये वाला Redmi 14C 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है तगड़ी 5160mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Xiaomi Redmi ने आज कम रेट में बढिया मोबाइल लाने वाली अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए नया फोन भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी की ओर से सस्ता स्मार्टफोन Redmi 14C 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। आज इस फोन का ग्लोबल डेब्यू हुआ है जो सबसे पहले भारत में उपलब्ध होगा। रेडमी 14सी 5जी का रेट 9,999 रुपये है जिसकी पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi 14C 5G प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage – ₹9,999
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹11,999
रेडमी 14सी 5जी फोन का प्राइस 9999 रुपये से शुरू होता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह मोबाइल के 4जीबी+128जीबी का रेट 10,999 रुपये है। सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले Redmi 14C 5G फोन का प्राइस 11,999 रुपये है। इस फोन को 10 जनवरी से Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.99″ HD+ 120Hz Screen
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- 6GB Virtual RAM
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Back Camera
- 8MP Front Camera
- 18W 5,160mAh battery
स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।
प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।
मेमोरी : रेडमी 14सी 5जी फोन भारतीय बाजार में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो कुल तीन वेरिएंट्स में बिकेगा। 4जीबी रैम मॉडल को जहां 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा। वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 6GB Virtual RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM तक की ताकत देती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।
अन्य फीचर्स : यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल 5G+5G SIM सपोर्ट के साथ आया है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन में 2.5Gbps तक की इंटरनेट स्पीड पाई जा सकेगी। यह फोन IP52 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।
See All Competitors