14999 में 8GB RAM वाला 5G Mobile और 9999 रुपये में 4G Smartphone! आज से है सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/boltt-Ace-5G-feature.jpg

1 सितंबर से भारतीय मोबाइल यूजर्स के पास चुनने के लिए एक और नया ऑप्शन आ गया है। चुनिंदा स्मार्टफोंस ब्रांड्स की लिस्ट में एक और नया नाम boltt भी जुड़ गया है। स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में मशहूर इस कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेते हुए आज से अपने दो नए मोबाइल फ्लिपकार्ट के जरिये इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। एक boltt Evo 4G मोबाइल और दूसरा boltt Ace 5G फोन है। दोनों ही लो बजट वाले स्मार्टफोन हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

boltt Evo 4G प्राइस

बोल्ट इवो 4जी स्मार्टफोन की बात पहले करें तो यह दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 10,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। वहीं 6GB RAM + 128GB Storage का रेट 11,999 रुपये है। शुरुआती सेल में इसपर 1,000 रुपये का डिस्कांउट भी मिलेगा जिसके बाद 4जीबी रैम वाला फोन 9,999 रुपये में और 6जीबी रैम वाला मोबाइल 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। से​ल लिंक के लिए यहां क्लिक करें।

boltt Ace 5G प्राइस

बोल्ट ऐस 5जी फोन का प्राइस 13,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। इस सस्ते 5जी फोन को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 14,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 15,999 रुपये है। इस 15 हजार से कम के 5जी फोन पर 1,000 का डिस्कांउट भी मिलेगा जिसके बाद तीनों वेरिएंट्स का रेट क्रमश: 12,999 रुपये, 13,999 रुपये और 14,999 रुपये पड़ेगा। देखा जाए तो ऑफर में 6जीबी के रेट पर 8GB RAM वाला 5G फोन खरीदा जा सकता है। डील डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें।

boltt Ace 5G स्पेसिफिकेशन्स

बोल्ट ऐस 5जी फोन स्टॉक एंड्रॉयड 16 पर काम करता है जिसमें कोई ब्लोटवेयर या थर्डपार्टी ऐप्स नहीं डाली गई है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। यह AI वाला फोन है जिसमें Circle to Search और Gemini जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ ही NFC का सपोर्ट भी दिया गया है।

boltt Ace 5G फोन 720 x 1640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह 6000mAh बैटरी वाला 15000 से कम का 5G फोन है जो सिंगल चार्ज में एक दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को यह फास्ट चा​र्जर के बॉक्स में ही मिल जाएगा।

boltt EVO 4G स्पेसिफिकेशन्स

बोल्ट इवो 4जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 720 × 1640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, Wi-Fi और OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए यह 4G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए boltt EVO में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।