
भारत में Boltt अपने पहले स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि 25 अगस्त को Boltt Ace 5G और Boltt Evo को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों स्मार्टफोंस के कैमरा फीचर्स और Google AI टूल्स की जानकारी शेयर की है। इनमें से Ace 5G इस सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल होगा। जबकि Evo सस्ते मॉडल के रूप में एंट्री लेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Boltt Ace 5G और Evo का कैमरा
Boltt Ace 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरे का अपर्चर f/1.8 होगा। वहीं, Boltt Evo में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। जो Real Tone सपोर्ट के साथ आएगा।
कंपनी के अनुसार, Boltt Ace 5G और Evo फोन में Google AI आधारित इमेजिंग फीचर्स मिलेंगे। इनमें Face Unblur शामिल है, जो सेल्फी में चेहरे को ज्यादा स्पष्ट दिखाने के लिए काम करेगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर अलग-अलग स्किन टोन पर नेचुरल रिजल्ट देने के लिए दिया जा रहा है। यही नहीं फोन में AI Night Mode और अलग-अलग जगहों और कंडीशन के हिसाब से तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए AI Scene Optimisation भी मिलेगा।
Boltt Ace 5G और Evo में AI Portrait फीचर भी दिया जाएगा। इसमें हार्डवेयर-लेवल AI बोकेह और डेप्थ मैपिंग का उपयोग किया जाएगा। जिससे पोर्ट्रेट फोटोज में सब्जेक्ट और बैकग्राउंड को बेहतर तरीके से अलग किया जा सकेगा। दोनों स्मार्टफोन में AI Selfie Enhancement सहित अन्य इमेज प्रोसेसिंग टूल्स भी मिलेंगे। इन फीचर्स का लक्ष्य पोर्ट्रेट और सेल्फी इमेज की क्वालिटी को बेहतर करने का होगा।
Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट
Boltt Ace 5G और Evo में Google Gemini आधारित कई AI टूल्स भी दिए जाएंगे। इनमें Circle to Search और Google Lens शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स स्क्रीन पर दिखाई देने वाली किसी चीज को सर्कल करके उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही किसी ऑब्जेक्ट की पहचान करने, टेक्स्ट का ट्रांसलेशन करने, प्रोडक्ट सर्च करने और स्क्रीन पर मौजूद चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि इन टूल्स का उपयोग करते समय यूजर्स को मौजूदा ऐप से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी।
पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार, Boltt Ace 5G और Evo के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी अलग है। Ace 5G में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन रियर कैमरे और LED फ्लैश नजर आता है। वहीं, Evo में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। जिसमें दो रियर कैमरे और LED फ्लैश दिया गया है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। फोन के फ्रेम भी फ्लैट होंगे और दाईं तरफ पावर तथा वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे।
Boltt Ace 5G और Evo की लॉन्च डेट
Boltt Ace 5G को Red कलर में पेश किया जाएगा। वहीं, Boltt Evo Light Blue कलर में आएगा। दोनों स्मार्टफोन को 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। यदि आप इन नए मॉडल्स को लेना चाहते हैं तो 25 अगस्त को लॉन्च पर हम आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












