
सस्ता 5जी मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ ही दिनों पहले रियलमी ने भारतीय बाजार में ‘सी’ सीरीज के तहत realme C83 5G फोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल बड़ी 7000mAh battery सपोर्ट करता है। रियलमी सी83 5जी फोन को 15 हजार से कम रेट पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन पर प्राइस हाइक जारी कर दिया है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर यह रियलमी मोबाइल अभी भी पुराने रेट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो realme C83 5G फोन 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं 4GB RAM के साथ 128GB मेमोरी वाला फोन 14,499 रुपये में लाया गया था। इसी मेमोरी वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्राइस हाइक के बाद इसका प्राइस 14,999 रुपये हो गया है। लेकिन खबर लिखे जाते वक्त फ्लिपकार्ट पर यह फोन वेरिएंट 500 रुपये सस्ते रेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
14,499 रुपये realme C83 5G फोन के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस है जिसे कोई भी प्राप्त कर सकता है। यानी इस रेट पर मोबाइल खरीदने के लिए किसी बैंक के क्रेडिट कार्ड या स्पेशल कूपन कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी। लगे हाथ बताते चलें कि यह रियलमी 5जी फोन 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 17,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। रियलमी सी83 5जी फोन को खरीदने या इसकी डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
तगड़ी 7000mAh बैटरी realme C83 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 7 घंटे, 9 मिनट का PCMark battery test स्कोर हासिल कर चुकी है। यानी माना जा सकता है कि सुबह फुल चार्ज करने के बाद यह फोन रात तक काम कर सकता है। वहीं कंपनी का दावा है कि लगातार 19 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखने के बाद भी इसकी बैटरी 100% से घटकर सिर्फ 50% तक ही आएगी। रियलमी अपने फोन पर 6 साल की बैटरी हेल्थ देने का दावा कर रही है।
रियलमी सी83 5जी फोन Bypass charging टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह तकनीक हैवी परफॉर्मेंस टास्क के दौरान फोन चार्ज करने के दौरान करंट को मोबाइल बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है। realme C83 5G Reverse charging भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये इस रियलमी फोन से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी सी83 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। यानी इस मोबाइल में स्मूथ स्क्रॉलिंग मिलेगी और एनीमेशन विजुअल्स व गेमिंग एक्सपीरियंस भी लैगफ्री दिखेगा। 900nits हाई ब्राइटनेस के साथ ही इसमें AI Outdoor Mode भी मौजूद है जिसके चलते तेजी धूप में भी फोन स्क्रीन बिल्कुल क्लियर दिखेगी।
realme C83 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए इसमें 5334mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन हीट होने से रोकता है। मोबाइल में मौजूद Dynamic RAM Expansion तकनीक इसकी रैम पावर को बढ़ाती है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए रियलमी सी83 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी का सस्ता 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है।
यह 15 हजार से कम का 5जी फोन मिलिट्री-ग्रेड Shock Resistance बॉडी पर बनाया गया है। गलती से जमीन पर गिरने के बाद भी यह मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। वहीं पानी की फुहारों से स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। फोन में मौजूद 300% सुपर वॉल्यूम फीचर भी खास है जिससे तेज आवाज में गानों का मजा लिया जा सकता है।
इंडियन मार्केट में मौजूद 15 हजार से कम के 5जी स्मार्टफोंस की लिस्ट आप 91मोबाइल्स पर (यहां क्लिक) कर देख सकते हैं और अपने लिए बेस्ट मोबाइल चुन सकते हैं।
















