
Samsung ने बीते दो दिनों में अपने चार नए स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिए हैं। इन मोबाइल फोंस ने Samsung Galaxy M33 5G, Samsung Galaxy M23 5G, Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। सैमसंग गैलेक्सी ए13 इन सभी में सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनकर सामने आया है। कंपनी ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल यूरोपियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एंट्री लेगा।
Samsung Galaxy A13 की स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन दिसंबर 2021 में लॉन्च हुए Galaxy A13 5G का ही 4जी वर्ज़न है। इस नए सैमसंग गैलेक्सी ए13 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन प्लास्टिक बॉडी पर बना है जिसका डायमेंशन 165.1 x 76.4 x 8.8एमएम और वज़न 195 ग्राम है।

Samsung Galaxy A13 को सबसे नए एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो वनयूआई 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 850 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 3जीबी रैम, 4जीबी रैम और 6जीबी रैम के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो 32जीबी, 64जीबी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A13 डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है जो 4जी एलटीई पर काम करती है। मोबाइल में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए13 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।



















