Vivo और Realme को टक्कर देने आया Motorola का Moto E22s स्मार्टफोन, देखें इसकी सस्ती कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Moto-E22s-Price.jpg

Moto E22s Launch: मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन मोटो ई22एस लॉन्च कर दिया है। यह मोटोरोला मोबाइल 90Hz Display, 16MP AI Camera, 4GB RAM, MediaTek Helio G37 चिपसेट और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। Moto E22s Price 8,999 रुपये है जो इस बजट में Realme, Redmi समेत Vivo, Infinix और Tecno जैसे ब्रांड्स को चुनौती देगा।

Moto E22s Specifications

मोटोरोला मोटो ई22एस स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 268पीपीआई सपोर्ट करती है। मोटो ई22एस स्मार्टफोन आईपी52 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पानी की छींटें पड़ने पर सुरक्षित रखता है। इस मोटोरोला मोबाइल का डायमेंशन 163.95 x 74.94 x 8.49एमएम और वज़न 185ग्राम है।

Moto E22s को एंड्रॉयड 12 पर पेश किया गया है जो माययूक्स के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए मोटोरोला मोटो ई22एस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है। भारत में मोटो ई22एस 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में लॉन्च हुआ है जो 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोटो ई22एस के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Motorola Moto E22s डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ई22एस में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी की दी गई है।

Moto E22s India Launch

मोटो ई22एस को इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोटोरोला मोबाइल फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। Moto E22s की सेल 22 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी तथा इस स्मार्टफोन को  Arctic Blue और Eco Black कलर में खरीदा जा सकेगा।