Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G iPhone, फीचर्स और लुक में बना लेगा अपना दीवाना

Apple ने आखिरकार ‘Peak Performance’ इवेंट के दौरान अपने सबसे सस्ते 5G मोबाइल फोन iPhone SE 3 (New iPhone SE) को पेश कर दिया है, जिसका इंतजार फैन्स को बेस्ब्री से था। वहीं, (Apple Cheapest 5G iPhone) फोन के साथ ही कंपनी ने iPhone 13 series को ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। अगर बात करें कंपनी के सबसे सस्ते 5G iPhone SE 3 की तो यह iPhone SE (2020) का अपग्रेड मॉडल है जिसे साल 2020 में पेश किया गया था। लेकिन, इसका डिजाइन पुराने आईफोन (iPhone 8) से मिलता-जुलता है जो कि लगभग दो साल पहले कंपनी द्वारा लॉन्च हुआ था। हालांकि, फोन के हार्डवेयर में अपग्रेड मौजूद है। आइए आगे आपको फोन की कीमत और बाकि के दमदादर फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
iPhone SE 5G का डिजाइन
iPhone SE 2022 का लंबे समय से इंतजार हो रहा था और आखिरकार कंपनी ने इसे पेश कर दिया है। फोन के आकार की बात करें तो यह 138.4 x 67.3 x 7.3 मिमी का है। वहीं, इसका वजन 148 ग्राम है। साथ ही सुरक्षा के लिए एक टच आईडी सेंसर और पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP67 सर्टिफिकेशन से लैस है। लुक के मामले में यह बिल्कुल कंपनी के ही iPhone 8 की तरह लगता है। इस फोन में फ्रंट पर ऊपर और बॉटम में मोटे बैल्स हैं। वहीं, नीचे की तरफ होम बटन देखने को मिलेगा। साथ ही रियर पर टॉप लेफ्ट में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Amazon India से मंगावाई 50,999 रुपये की Apple Watch Series 7, कस्टमर को मिली फर्जी चाइनीज स्मार्टवॉच
iPhone SE 5G का डिसप्ले
अगर बात करें डिसप्ले की तो इसमें 4.7 इंच रेटिना एचडी डिसप्ले 750 x 1334 पिक्सल (HD) रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है। साथ ही इसमें HDR10 सपोर्ट भी है। देखने में आईफोन SE (2022) का डिसप्ले कंपनी के पुराने आईफोन SE मॉडल की तरह ही लगता है। लेकिन, इसे लेकर कंपनी ने दावा है कि इसमें आगे और पीछे “स्मार्टफोन में सबसे टफ ग्लास” यानी ceramic shield protection है। इस ग्लास प्रोटेक्शन को कंपनी आईफोन 13 और आईफोन 13 Pro में दे चुकी है।
iPhone SE 5G का प्रोसेसर
डिवाइस में कंपनी ने अपग्रेडेड A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि ए14 चिपसेट की तुलना में काफी तेज काम करेगा। इस बात को लेकर कंपनी ने भी दावा किया है। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह iPhone 8 की तुलना में 1.8 गुना तेज CPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। हालांकि, अभी भी एक 5nm चिप है और अभी भी एक 6-कोर CPU (दो नए हाई-परफॉर्मेंस और चार नए हाई-एफिशिएंसी कोर्स) है। लेकिन, Apple का कहना है कि यह “स्मार्टफोन में सबसे तेज़ CPU” है, प्रतियोगिता की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज है। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 13 को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा 11,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट
iPhone SE 5G का कैमरा
अगर बात करें नए iPhone SE 5G के कैमरे की तो यह पुराने iPhone SE की तरह ही है। इसमें रियर पर LED फ्लैश के साथ f/1.8 लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा में एक बेहतर विजुअल प्रोसेसिंग है। और इसमें 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, डीप फ्यूजन, नाइट मोड, सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड जैसी सुविधाओं का सपोर्ट है। साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 7MP का स्नैपर है।
iPhone SE की बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
एक बार फिर Apple ने अपने स्मार्टफोन की बैटरी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, बताया है कि iPhone SE 3 में लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। साथ ही आपको हैंडसेट पर 20W फास्ट चार्जिंग और क्यूई वायरलेस चार्जिंग (मैगसेफ नहीं) के लिए भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में में 5जी (सब‑6गीगाहर्ट्ज), गीगाबिट-क्लास एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप, एनएफसी, ग्लोनास के साथ जीपीएस और एक लाइटनिंग पोर्ट शामिल है। इसे भी पढ़ें: दिल लूट लेने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आएगी Apple की पहली Car, सामने आया डिजाइन!
लेटेस्ट वीडियो
iPhone SE 3 की कीमत और सेल
अगर बात करें आईफोन एसई 3 (iPhone SE 3 price in India) की कीमत की तो इसके 64GB मॉडल का प्राइस Rs 43,900 रुपए है। वहीं, यूएस में इस मॉडल की कीमत $429 (लगभग Rs 33,000) रुपए होगी। यानि इंडिया में यह मॉडल करीब 11,000 रुपए महंगा होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में भी लाया गया है। लेकिन, कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इन नए आईफोन के लिए प्री-ऑर्डर 11 मार्च से 6:30pm IST से किए जा सकेंगे। वहीं, 18 मार्च को फोन की सेल शुरू होगी। iPhone SE 3 5G को Midnight, Starlight और (PRODUCT) RED hues कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।