दिल लूट लेने वाली टेक्नोलॉजी के साथ आएगी Apple की पहली Car, सामने आया डिजाइन!

Join Us icon

Apple की अपकमिंग Electric Car को लेकर पिछले काफ़ी समय से जानकारियां व लीक खबरें सामने आ रही हैं। हालाकिं, अभी तक यह साफ नहीं है कि कंपनी अपनी पहली कार को कब और कि टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन, हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि एप्पल ने अपनी कार पर काफी काम कर लिया है और ऑटोनोमस कार की कंप्यूटिंग के लिए कंपनी इन-हाउस चिप का इस्तेमाल करेगी। इतना ही नहीं UK की व्हीकल लीजिंग कंपनी Vanarama ने Apple की अपकमिंग कार का 3D कॉन्सेप्ट शेयर (Apple Car Design Leak) किया था। वहीं, अब एप्पल को US Patent और Trademark से कार सनरूफ के पेटेंट को मंजूरी मिली है।

Apple Electric Car

इस पेटेंट को MotorTrend द्वारा सबसे पहले स्पॉट किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि Apple Car में ऑप्टीकल ग्लास दिया जाएगा। यानी ड्राइव कर रहा यूजर सनरूफ की ट्रांसपेरेंसी को ऐडजस्ट कर सकेगा। इसके अलावा (Apple first ever Electric car) यानी की सनरूफ को एडजस्ट करने का पूरा कंट्रोल ड्राइवर के पास होगा। दरअसल, एप्पल की पेटेंट साइट के मुताबिक, सनरूफ साइड विंडोज के साथ एक सीक्वेंस में खुलेगा। फिलहाल मार्केट में मौजूदा कार में फिक्स्ड सनरूफ होता है। वहीं, Apple की पहली इलेक्ट्रिक कार को ड्राइव करते वक्त आप कार के सनरूफ को लेकर कई चीज़ें एडजेस्ट कर सकते हैं।

apple-car-sunroof-patent

Apple Car

संभावना है कि सनरूफ के लिए सभी नियंत्रण CarPlay पर और यहां तक कि Siri के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। लेकिन पेटेंट इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे भी पेटेंट इस बात का प्रूफ है कि Apple वास्तव में अपनी Apple कार पर काम कर रहा है।

बता दें कि पिछसे साल Ford ने Apple के कार प्रोजेक्ट हेड, डौग फील्ड को अपने यहां नियुक्ति दी थी तो एप्पल ने एडॉब सीटीओ और CTO और एप्पल वॉच के इंजीनियर केविन लिंच के साथ बदल लिया था। इसके साथ ही कंपनी ने कैनू के सह-संस्थापक उलरिच क्रांज़ को भी अपने यहां काम पर रखा है जो पहले BMW के i3 और i8 प्रोजेक्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा Apple पहले ही टेस्ला के डिजाइनर एंड्रयू किम के साथ टेसला ड्राइव सिस्टम से माइकल श्वेकुत्श और कार इंटीरियर के वाइस प्रेसिडेंट स्टीव मैकमनस को अपने यहां ला चुका है। इन तैयारियों को देखकर कहा जा सकता है Apple अपने Electric Car प्रोजेक्ट के लिए काफी बड़ा प्लान कर रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here