जानें शाओमी रेडमी नोट 3 और नुबिया एन1 में कौन सा फोन है बेहतर

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नुबिया ने भारत में एन1 मॉडल को पेश किया है। मध्य रेंज का यह फोन बेहद ही शानदार फीचर से लैस है। परंतु इस बजट में एक फोन है जो पिछले 6 माह से भी ज्यादा समय से अपनी पकड़ बनाए हुए है। हम बात कर रहे हैं शाओमी रेडमी नोट 3 की। 12,000 रुपये से कम के बजट में कई फोन लॉन्च हुए लेकिन इसकी बराबरी कोई नहीं कर सका। ऐसे में सवाल है कि क्या नुबिया एन1, शाओमी रेडमी नोट 3 को टक्कर देने में सक्षम है। या फिर दूसरे ब्रांड के फोन की तरह एन1 भी नोट 3 के ​विकल्प के रूप में ही रह जाएगा। आगे हमने हर सेग्मेंट में दोनों फोन को जांचा है और अपना स्पष्ट निर्णय भी दिया है।

डिजाइन
सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन की तो शाओमी रेडमी नोट 3 को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। कंपनी ने इसे फुल मैटल बॉडी के साथ पेश किया है। ड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के बावजूद यह बहुत भारी नहीं है। मैटल डिजाइन का यह फोन देखने में स्लिम है और इसकी मोटाई मात्र 8.7 एमएम है। फोन के पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर लुक के मामले में नोट में आप कहीं से कोई मी नहीं पाएंगे।
redmi-note-3
जहां तक नुबिया एन1 की बात है तो इस फोन की बॉडी भी मैटल की बनी है और लुक के मामले में अच्छा है। पंरतु इसे रेडमी नोट 3 से बेहतर नहीं कहा जा सकता। इस फोन की मोटाई 8.9 एमएम है और वजन भी नुबिया एन1 का ही ज्यादा है। इस फोन में भी पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि लुक के मामले में शाओमी रेडमी नोट 3 कहीं बेहतर है।

लेनोवो के6 पावर बनाम शाओमी रेडमी 3एस प्राइम, जानें कौन है बजट फोन का बादशाह

डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 3 में 5.5-इंच का सनलाइट डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1280 पिक्सल है और इसे स्कैच से बचाने के लिए खास प्रकार की कोटिंग की गई है। हालांकि कंपनी ने कोटिंक का नाम नहीं बताया है। परंतु डिसप्ले बेहतर है।

जानें असूस जेनफोन 3 मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में कौन सा फोन है बेहतर?

नुबिया एन1 की बात करें तो इस फोन में भी आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1280 पिक्सल और फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि डिसप्ले में किसी को आगे या पीछे नहीं कहा जा सकता।
nubia-n1
शानदार प्रोसेसर
रेडमी नोट 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.8गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला हेक्साकोर प्रोसेसर दिया गया है। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर काफी अडवांस है और कई महंगे फोन में भी उपलब्ध है।

वहीं नुबिया एन1 मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी860 जीपीयू है। प्रोसेसर के मामले में यह फोन भी कम नहीं है। आपको शानदार परफॉर्मेंस का भरोसा देते हैं।

रैम व रोम
भारतीय बाजार में रेडमी नोट 3 16जीबी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया गया है। 16जीबी मैमोरी वाले मॉडल में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 3जीबी रैम मैमारी दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।
xiaomi-redmi-note-3-1
वहीं एन1 को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है। आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।

कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 3 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गाय है। वहीं सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कंपनी ने इसे पीडीएएफ आॅटोफोकस तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोटोग्राफी के लिए 0.1 सेकेंड में ही फोकस करने में सक्षम है।

कैमरे के मामले में भी नु​बिया रेडमी नोट 3 से कहीं बेहतर नजर आता है। इसमें फ्रंट और बैक दोनों 13-मेगापिक्सल का फ्रंट और बैक कैमरा है। सेल्फी कैमरे के मामले में नुबिया शआोमी से कहीं बेहतर साबित होता है।
nubia-n1-1
पावर बैकअप
शाओमी रेडमी नोट 3 में 4,050 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का दावा किया है।

वहीं नुबिया एन11 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी के मामले में भी नुबिया ही आगे है।

कीमत
शाओमी रेडमी नोट 3 के दो वे​रियंट हैं जिनकी कीमत 9,999 रुपये और 11,999 रुपये है। वहीं नुबिया एन भी 11,999 रुपये में लिया जा सकता है।

निष्कर्ष
यदि दोनों फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नजर डालते हैं तो पाएंगे कि दोनों फोन लगभग बराबर हैं। हां लुक के मामले में शाओमी रेडमी नोट 3 आगे है लेकिन कैमरा और बैटरी में नुबिया बेहतर साबित होता है। वहीं यदि आप सेल्फी फैन हैं तो नुबिया एन1 ही बेस्ट कहा जाएगा।