
चीन से शुरू हुई एक आफत ने आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। Corona वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में छाया है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार जहां लोगों को सुरक्षित रहने के दिशानिर्देश दे रही है। वहीं आम जनता भी इस घातक वायरस से बचने के भरकस प्रयास कर रही है। COVID-19 यानि कोरोना के ईलाज पर रिसर्च जारी है। यह वायरस प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि कोरोना वायरस की वजह से देश में इंटरनेट की स्थिति सुधरने वाली है।
केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों को उनके क्षेत्र में इंटरनेट की स्थिति मजबूत करने का आदेश दिया है। दरअसल कोरोना के डर के चलते लोग अपने घरों से बाहर कम निकल रहे हैं और कामकाजी लोग Work from home यानि अपने घर से ही दफ्तर के काम निपटा रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट का यूज़ ज्यादा हो रहा है और अधिक यूज़ के चलते इंटरनेट मॉडम पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसी बोझ को हैंडल करने के लिए इंटरनेट को दुरूस्त करने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने नेटवर्क की बैंडविद्थ बढ़ानी होगी तथा साथ ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट की रेंज में भी बढ़ोतरी करनी होगी। इसके अलावा इंटरनेट मुहैया कराने वाली कंपनियों को भी अपनी सर्विस पहले से तेज करने की हिदायत दी है। यहां आपको बता दें कि केरल सीएम के अलावा इंटरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस कंपनी एसीटी भी अपने ग्राहकों को Corona के चलते अतिरिक्त बेनिफिट दे रही है।
7 तरीके जिससे फोन को रख सकते हैं कोरोना वायरस से दूर
एसीटी ब्रॉडबैंड ने अपने यूजर्स को 300Mbps की स्पीड पर इंटरनेट प्रदान करने की घोषणा की है। यानि इस इस कंपनी के ग्राहक अब 300एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट चला पाएंगे और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके साथ ही यह कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड एफयूपी कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान कर रही है। एसीटी अभी 31 मार्च पर यह सुविधा दे रही है जो आगे भी बढ़ाई जा सकती है।


















