इंटरनेट मोबाइल स्पीड में भारत का दिखा जलवा, 69वें स्थान पर पहुंचा इंडिया

Join Us icon
Highlights

  • इंडिया ने औसत मोबाइल स्पीड में 10 स्थानों की छलांग लगाई।
  • अब इंडिया 79वें स्थान से 69वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • उम्मीद है भारत जल्द ही टॉप 50 देशों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लेगा।

नेटवर्क इंटेलिजेंस और इनसाइट्स कंपनी Ookla ने जनवरी 2023 के लिए अपनी नई स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सबसे खास बात है कि इंडिया ने इंटरनेट मोबाइल स्पीड सेगमेंट में एक बड़ी छलांग लगई है। दरअसल, Ookla ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने ग्लोबल लेवल पर औसत मोबाइल स्पीड चार्ट में 10 पोजिशन की छलांग लगाई है और अब 29.85 एमबीपीएस स्पीड के साथ वह 69वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले Ookla की रिपोर्ट में बताया गया था कि दिसंबर 2022 में 25.29 एमबीपीएस स्पीड के साथ इंडिया की रैंकिंग 79 थी।

तेजी से आगे बढ़ रहा इंडिया

इतना ही नहीं भारत November 2022 में औसत मोबाइल स्पीड में वैश्विक स्तर पर 105वें स्थान पर था। अगर देखा जाए तो यह इंडिया की लिए बड़ी उपलब्ध है कि वह कुछ ही महिनों के अंदर अपनी पोजिशन में काफी आगे बढ़ गया है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में जल्द ही इंडिया औसत मोबाइल स्पीड चार्ट के टॉप 50 देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा

internet-speed-india-ranking

डाउनलोड स्पीड में हुई वृद्धि

रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत की ओवर ऑल फिक्स्ड मीडियन डाउनलोड स्पीड में भी वृद्धि देखी गई है। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 महीने में यह स्पीड 49.14 Mbps थी, जो जनवरी 2023 में बढ़कर 50.02 Mbps तक पहुंच गई है। इसके अलावा अगस्त 2022 महीने में यह स्पीड केवल 48 Mbps थी। उम्मीद है कि जैसे ही देश के सभी शहरों में 5जी सर्विस लाइव हो जाएगी तो स्पीड में और भी वृद्धि देखी जाएगी।

ये देश रहे टॉप पर

जनवरी स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स से पता चलता है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ओवर ऑल ग्लोबल मीडियन मोबाइल स्पीड में टॉप पर रहा। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी वैश्विक स्तर पर 24 स्थानों पर चढ़ गया है। निश्चित ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड के मामले में, सिंगापुर जनवरी 2023 में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति बनाए हुए है, जबकि साइप्रस वैश्विक स्तर पर 20 पायदान ऊपर चढ़ गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here