
corona virus की वजह से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। चीन से इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन अब तक 100 से भी ज्यादा देशों में कोरोना वायरस का मामला आ चुका है। विश्व भर में 2 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं और साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी अब तक कोरोना वायरस के 40 से ज्यादा मामलों की पुष्टी हो चुकी है। इसे विश्व आपदा घोषित कर दिया गया है और हर देश इसे लेकर अडवाइजरी जारी कर चुके हैं। सरकार भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई प्रयास कर रही है और इसके लिए विज्ञापन भी आने लगे हैं। कल से तो रिंग बैक टोन में भी इसकी शुरूआत हो चुकी है। परंतु हमें भी थोड़ा सजग होने की जरूरत है। अब तक आपने भीड़ से दूरी बना ली होगी और बार—बार हाथ भी धो रहे होंगे।
परंतु मेरा सवाल है कि आपने अपने मोबाइल को कितनी बार साफ किया है। आप सोच में पड़ गए होंगे! परंतु आपने भी वह रिपोर्ट पढ़ा होगा जिसमें कहा गया था कि मोबाइल फोन टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा होता है। यह डिवाइस हर वक्त आपके हाथ में होता है और बात करते वक्त तो मुंह और नाक के पास होता है। अब आप सोच सकते हैं कि जब कोरोना वायरस का खतरा इतना बड़ा है तो फिर आपको अपने मोबाइल को साफ रखने की कितनी जरूरत है। तो चलिए मैं आपको सात तरीके बताने जा रहा हूं जिससे कि अपने मोबाइल फोन को जर्म फ्री, बैक्टिरियर फ्री और कोरोना वायरस से फ्री रख सकते हैं। इसे भी पढ़े: इस तरह दूसरों के Whatsapp पर रख सकते हैं नज़र, देखें स्टेप बाई स्टेप तरीका
1 लिंट फ्री या माइक्रोफाइबर कपड़ा: अब तब आप जान गए होंगे कि फोन की सफाई कितनी जरूरी है। यही सफाई आपको बिमारियों से दूर रख सकता है। वैसे तो फोन को साफ रखने के कई तरीके हैं लेकिन सबसे आसान तरीका है लिंट फ्री या माइक्रोफाइबर कपड़ा। बाजार में यह कपड़ा आसानी से उपलब्ध है और यह जर्म, बैक्टिरिया और वायरस वाले किटानुओं को काफी हद तक फोन से दूर रखने में सक्षम है। इससे आप अपने फोन को साफ कर सकते हैं। वहीं ईयरपीस और स्लॉट्स को साफ करने के लिए आप ईरयबड का सहारा ले सकते हैं। इसे भी पढ़े: जानें कैसे करें अपने मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट, देखें का MNP सबसे फास्ट तरीका
2 फोन को करें सेनिटाइज: सेनिटाइज का आशय होता है स्वच्छ करना या साफ करना। आप दिन भर अपने हाथ तो साफ कर लेतें हैं लेकिन फोन को को साफ नहीं करते। ज्यादा हुआ तो उसे किसी रुमाल या फिर टीशू पेपर से साफ कर लिया। परंतु इतना काफी नहीं है। आपको फोन में फोन को जर्म फ्री रखना जरूरी है। इसके लिए दिन में कम से कम एक बार आप अपने फोन को डेटॉल या किसी सेनिटाइजर से साफ कर सकते हैं।
पानी या लिक्विड से फोन खराब होने का डर हमेशा होता है। ऐसे में आपको कपड़े को डेटॉल या सेनिटाइजर में हल्का सा भीगो कर आप अपने फोन को पोछ सकते हैं। हां यदि आपका फोन वाटरप्रूफ है तो फिर थोड़ा पानी रह भी जाता है तो कोई परेशानी नहीं है।
3 अल्कोहल और पानी: यदि सेनिटाइजर या डिटॉल नहीं है तो फिर आप अल्कोहल और पानी मिलाकर भी अपने फोन को साफ कर सकते हैं। इसमें अल्कोहल की मात्रा कम से कम 60 फीसदी होनी चाहिए। इस लिक्विड में कपड़े को भिगो कर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और इससे फिर फोन को साफ करें। इससे भी आपको फोन जर्म फ्री हो जाएगा।
4 डिस्टिल वाटर विनिगर के साथ: यदि आपके घर में विनिगर है तो इससे भी आपका फोन सुरक्षित रहेगा। डिस्टिल वाटर में विनिगर को मिलाकर किसी कपड़े को भीगो लें और उससे अपने फोन को साफ करें। आपका फोन बैक्टीरिया और जर्म फ्री रहेगा। कोरोना वायरस जैसे खतरे को निपटने के लिए घरेलु नुस्खे ज्यादा अच्छे हैं।
5 हैंड्स फ्री या हेडफोन का करें उपयोग: चुंकि आप जान रहें कि फोन में काफी जर्म होते हैं ऐसे में आप कोशिश करें कि ब्लूटूथ वाले हैंड्स फ्री या हेडफोन को का उपयोग करें तो ज्यादा बेहतर होगा। आप अपने से जर्म, बैक्टीरिया और कोरोना वायरस जैसे खतरों को दूर रख सकते हैं। इसे भी पढ़े: चोरी हुए मोबाइल को कर सकते हैं ट्रैक और पूरी तरह ब्लॉक, जानें पूरा तरीका
6 वायस कमांड का उपयोग: जैसा कि हमने पहले भी बताया कि फोन में काफी जर्म होता है और इससे भी वायरस बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में हमारी कोशिश यही होनी चाहिए कि फोन का उपयोग तो करें लेकिन उसे कम से कम छुएं। ऐसे में आप वाइस कमांड का सहारा लें जो ज्यादा बेहतर है। वहीं यदि आप घर में हैं तो गूगल होम और ऐलेक्सा जैसे स्पीकर का उपयोग भी कर सकते हैं।
7 एंटीमाइक्रोबियल केस: यदि आपने अपने फोन में सस्ता प्लास्टिक या कापड़े वाला केस लगा रखा है तो उसे हटा दे। ये केस ज्यादा गंदे होते हैं और जर्म को पकड़ते हैं। यदि केस लगाना ही चाहते हैं तो फिर आप एंटीमाइक्रोबियल केस का उपयोग कर सकते हैं जो थोड़ा महंगा तो है लेकिन यह फोन को बैक्टिरिया और जर्म फ्री रखेगा।






















