Delhi Crime 2 का टीजर जारी, इस दिन यहां रिलीज होगी ये क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Delhi-Crime-Sesaon-2.jpg

Delhi Crime Season 2 Teaser: क्राइम पर आधारित वेब सीरीज Delhi Crime के दूसरे सीजन (Delhi Crime Season 2) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर साल 2019 में रिलीज हुई दिल्ली क्राइम के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट (Delhi Crime Season 2 Release Date 2022) की घोषणा हो गई है। वहीं, इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर (Delhi Crime Season 2 Trailer) जारी हो गया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें पहले की तरह ही शेफाली शाह अहम किरदार में दिखाई देंगी। शेफाली के साथ ही रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस सीरीज (delhi crime web series) के पहले सीजन से मिले प्यार के बाद अब इसका दूसरा सीजन लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।

Delhi Crime Season 2 Release Date

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक रही ‘दिल्ली क्राइम’ का सीजन 2 लगभग तीन साल बाद आया है। वहीं, इस सीरीज के सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को बता दें कि यह सीरीज 26 अगस्त को स्ट्रीम की जाएगी। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया गया है।

देखें सीजन 2 का टीजर

वेब सीरीज के दूसरे सीजन के टीजर को देखकर लग रहा है कि इस बार की कहानी पिछली बार से अलग होगा। पिछले बार सीजन 1 में दिल्ली के निर्भाय कांड को दिखाया गया था। लेकिन, इस बार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी पिछली बार से बड़े अपराध को दिल्ली में रोकने की कोशिश करती दिखाई देंगी।

गौरतलब है कि ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की कहानी मयंक तिवारी, शुभ्रा स्वरूप और इंशिया मिर्जा ने मिलकर लिखी है। साथ ही इसके डायलॉग विराट बसोया और संयुक्था चावला शेख ने लिखे हैं। वहीं, सीरीज के टीजर के सामने आते ही अब दर्शकों को इसकी रिलीज के साथ ही ट्रेलर का भी इंतजार है।