DIZO Watch भारत में 90 स्पोर्ट्स मोड और 12 दिनों के बैकअप के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon

रियलमी के AIoT सब ब्रांड DIZO ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच DIZO Watch को लॉन्च कर दी है। DIZO ने कुछ दिनों पहले भारत में DIZO GoPods D ईयरबड्स और DIZO वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए थे। इसके साथ ही कंपनी ने दो फीचर फोन Star 300 और Star 500 भी भारत में लॉन्च किए हैं। DIZO Watch कंपनी की भारत में लॉन्च पहली स्मार्ट वॉच है। DIZO Watch के फीचर्स की बात करें तो यह स्क्वायर शेप डिस्प्ले में पेश की गई है। कंपनी का दावा है सिंगल चार्ज में यह स्मार्टवॉच 12 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। रियलमी के इस स्मार्टवॉच में कई सारे स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट और हेल्थ ट्रेकिंग फीचर दिए गए हैं।

DIZO Watch स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

DIZO Watch में कंपनी ने 1.4-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन 320 x 320 पिक्सल है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिजो की यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। DIZO Watch को यूजर्स अपनी पंसद के मुताबिक 60 से ज्यादा वॉच फेस की मदद से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स अपनी फोटो को भी वॉच फेस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच को Smart AIoT कंट्रोलर के रूप में भी यूज किया जा सकता है। रियलमी लिंक ऐप से कनेक्ट कर इस वॉच से स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग और ब्लूटूथ स्पीकर कंट्रोल किए जा सकते हैं।

DIZO Watch में 90 स्पोर्ट मोड जैसे – रनिंग, वॉकिंग, इंडोर और आउटडोर साइक्लिंग, स्पाइनिंग, हाइकिंग, बास्केटबॉल, योगा, रोविंग, इलिप्टिकल, क्रिकेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फ्री वर्कआउट जैसे मोड दिए हैं। इसके साथ ही रियलमी के स्मार्टवॉच में PPG सेंसर, रियल टाइम हार्ट रेट सेंसर दिया है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटरिंग, स्टेप काउंटर, कैलोरी काउंटर, सेडेंटैरी रिमाइंडर और वॉटर इनटेक रिमाइंडर जैसे ट्रैकिंग फीचर भी दिए गए हैं।

Realme Watch 2 का रिब्रांड

इस स्मार्टवॉच में 315mAh की बैटरी दी है, जो सिंगल चार्च पर 12 दिनों तक का बैकअप ऑफर करती है। इस स्मार्टवॉच में स्टॉप वॉच, वेदर फोरकास्ट, कॉल/मैसेज नोटिफिकेशन और डू नॉट डिस्टर्ब मोड दिये गए हैं। स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखने के कहा जा सकता है कि यह वॉच Realme Watch 2 का रिब्रांड वर्जन है। यह भी पढ़ें : 8GB RAM और 128GB मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y53s, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

DIZO Watch कीमत

DIZO Watch को कंपनी भारत में 3,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। लॉन्च ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन को पहली सेल 6 अगस्त के दिन सिर्फ 2,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर आएगा। इस वॉच को सिंगल कार्बन ग्रे कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung फ्लैक्सीबल डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च कर सकता है टैबलेट कंप्यूटर

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here