
Samsung इन दिनों 11 अगस्त को लॉन्च होने वाले नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के आयोजन की तैयारी कर रहा है। सैमसंग अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। सैमसंग पहले भी फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है। सैमसंग के बारे में खबर सामने आ रही हैं कि कंपनी एक कदम आगे बढ़ते हुए अब फ्लैक्सीबल डिस्प्ले वाले टैबलेट पर काम कर रही है। यूनाइटेड स्टेस्ट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्के ऑफिश (USPTO) ने सैमसंग के दो पेटेंट्स को मंजूरी है दी जो बड़े फ्लैक्सीबल डिस्प्ले के साथ है।
Samsung फ्लैक्सीबल डिस्प्ले वाले टैबलेट पर कर रहा काम
USPTO ने सैमसंग के दो मोबाइल डिवाइसेस के पेटेंट को मंजूरी दी है जिसमें बड़े फ्लैक्सीबल डिस्प्ले दिए हैं। इस पेटेंट में कुछ इमेज भी है जिससे सैमसंग के पेटेंट्स का डिजाइन सामने आता है। GizChina की रिपोर्ट की माने तो इन दो पेटेंट्स में एक का नाम ‘टैबलेट कंप्यूटर’ है। पेटेंट के डिस्क्रिप्शन में दावा किया गया है कि इसकी स्क्रीन बॉडी के साथ फ़ोल्ड हो जाती है। इसके साथ ही इसमें USB Type-C पोर्ट के साथ कई कनेक्टर दिए जाएँगे।
पेटेंट एक दूसरे डॉक्यूमेंट का टाइटल ‘ट्रैन्ज़िशनल ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के साथ फोल्डेबल मोबाइल फोन’ है। इससे पता चलता है कि इसका डिजाइन Galaxy Fold की तरह हो सकता है। हालांकि, पेटेंट इमेज में फ्लैक्सीबल डिस्प्ले के दाई ओर टॉप कॉर्नर में नॉच देखने को मिल रही है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा और दूसरे सेंसर दिए जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही आउटर डिस्प्ले में भी देखने को मिल रहा है, जो कि फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
फिलहाल पर्दे में हैं स्पेसिफिकेशन्स
फिलहाल सैमसंग के इन दोनों डिवाइसेस की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पेटेंट से पता चलता है कि कंपनी आने वाले दिनों में कुछ और फोल्डेबल डिस्प्ले वाले डिवाइसेस पेश कर सकता है। इनमें से कुछ को कंपनी किफ़ायती क़ीमत में पेश कर सकती है। ताकि दूसरी कंपनियों को टक्कर दे सके। यह भी पढ़ें : Xiaomi का स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ा दबदबा, Apple को पछाड़ बनी दूसरी बड़ी कंपनी
Samsung आने वाली 11 अगस्त को दो प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 की कीमत करीब 2,000 डॉलर (करीब 1.50 लाख रुपये) और Samsung Galaxy Z Flip 3 को 1,000 डॉलर (क़रीब 75 हज़ार रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में हुआ भयंकर ब्लास्ट, डिस्प्ले से लेकर रियर पैनल तक के उड़े परखच्चे





















