120KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ नया Electric Scooter, देखते ही करेगा खरीदने का मन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Soul-EV-.jpg

इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए एक भारतीय कंपनी ने EeVe India ने अपना पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। इस स्कूटर को पेश करते हुए कंपनी ने ऐलान किया कि उसका उद्देश्य अगले पांच साल में ईवी का 10 प्रतिशत मार्केट शेयर कैप्चर करने का है। वहीं, भारतीय कंपनी ने अपने नए इलेरक्ट्रिक स्कूटर को Soul EV के नाम के साथ पेश किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 120KM की रेंज देती है। साथ ही कंपनी ने इस स्कूटर के साथ एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन आदि फीचर दिए हैं। आइए आगे आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और दूसरे फीचर्स की जानकारी देते हैं।

EeVe Soul EV का प्राइस

अगर बात करें प्राइस की तो कंपनी ने इस Soul EV को इंडिया में 1,39,000 हजार रुपए (ऑन रोड) पर पेश किया है। हालांकि, हर राज्य में मिलने वाली सब्सिडी के बाद का प्राइस आपको इसे खरीदने के समय ही पता लगेगा। दरअसल, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदानों को केंद्र सरकार और राज्य ओर से FAME II (फ़ास्टर एडेप्शन एंड मैन्यूफ़ैक्चरिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी) के तहत सब्सिडी मिलती है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 या Simple One: जानें कौनसा Electric Scooter आपके लिए है बेस्ट?

EeVe Soul EV के फीचर्स

अगर बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की तो इसे फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। भारत में पहली बार हाई कैटेगरी की यूरोपियन तकनीक से बनाए गए स्कूटर लॉन्च किए जा रहे है। वहीं, Soul EV के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, यूएसबी पोर्ट, चाबी रहित एक्सपीरियंस, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम, जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग है।

इतना ही नहीं यह एक फुली लोडेड आईओटी से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कटूर में एडवांस्ड लिथियम फेरेस फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी मौजूद है। इसकी खासियत है कि इस बैटरी को आसानी से रिमूव भी किया जा सकता है। वहीं, कंपनी की ओर से इस वीइकल्स पर तीन साल की वारंटी मिलेगी। इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं

लेटेस्ट वीडियो

कंपनी ने जानकारी दी कि गले पांच वर्षों के भीतर भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के 10 प्रतिशत पर कब्जा करने के उद्देश्य से, ईवी निर्माता ने अगले दो वर्षों के दौरान आर एंड डी के लिए 1,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी। कंपनी का कहना है कि देश में सबसे बड़े अत्याधुनिक ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ मोबिलिटी इंडस्ट्री में हमारी 80 साल की विरासत है। पिछले वित्त वर्ष में, हमने अपने कम गति वाले मॉडलों की 15,000 इकाइयां बेचीं और अगले दो वर्षों में अन्य 50,000 इकाइयों के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति आश्वस्त हैं।