इस बार Hero के Electric Scooter में लगी आग! इतना भयंकर था हादसा कि पूरी बॉडी हुई जल कर खाक

Join Us icon

Electric Scooter में आग लगने के मामले इन दिनों कुछ आम हो चले हैं। हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी खबर सामने आ ही जाती है जहां बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कोई न कोई हादसा होता है। एक ओर जहां पेट्रोल डीजल के बढ़ते प्राइस के चलते लोग बैटरी वाली स्कूटी खरीदना चाह रहे हैं वहीं दूसरी ओर बैटरी स्कूटर में आग लगने के हादसे Electric Vehicles के प्रति लोगों में खौफ पैदा रह रहे हैं। ऐसी ही एक खबर इस बार उड़ीसा से सामने आई है जहां हीरो कंपनी के Hero Photon electric scooter में इतनी भयंकर आग लगी है कि बैटरी वाले Scooty की बॉडी भी पिघल गई है।

Hero Photon electric scooter fire

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की खबर हमें ईटीऑटो के जरिये प्राप्त हुई है। खबर के मुताबिक यह हादसा गत 25 मई को उड़ीसा में हुआ है जहां सिर्फ 8 महीने पहले खरीदे गए स्कूटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की यह दुर्घटना बैटरी स्कूटी की खामी की वजह से नहीं हुई है बल्कि चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने के चलते यह हादसा हुआ है। जिस बैटरी वाली स्कूटी में आग लगी है उस electric scooter का नाम Hero Photon बताया गया है।

EV fire Hero Photon electric scooter burnt in Odisha

प्राप्त जानकारी अनुसार हीरो फोटोन स्कूटर के मालिक ने अपनी वाहन चार्जिंग पर लगा रखा था। इस दौरान उसे चार्जिंग वाले कमरे से कुछ चटकने की आवाजें सुनाई दी। जैसे ही वह कमरे में गया तो उसने देखा कि जिस बोर्ड में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज पर लगा रखा है उसमें से चिंगारी उठ रही है तथा धुआं फैल रहा है। इससे पहले की शख्स उस प्लग को निकाल पाता काफी देर हो चुकी थी और आग स्कूटी तक पहुंच चुकी थी। यह आग इतनी भयंकर थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी के पीछे वाला हिस्सा जलकर बुरी तरह से पिघल गया।

चार्जिंग के दौरान बम की तरह फटी बैटरी

इसी महीने में तेलंगाना के करीमनगर से भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था जहां एक स्कूटी को चार्ज करने वक्त उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया था। यह धमाका उस दौरान हुआ जब electric scooter को चार्ज पर लगाया गया था। इस दुर्घटना में स्कूटर को पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था लेकिन गनिमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। ​इस तरह से हादसे लगातार सामने आ रहे हैं जिन्हें लेकर भारत सरकार भी अब सख्त रवैया अपना रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here