
टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल ने इस साल मई में अपनी सस्ती Pixel सीरीज के अंदर Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन्स को इंडिया में लॉन्च किया गया था। वहीं, साल खत्म होते-होते कंपनी ने अपने फ्लैगशिप Pixel 4 और Pixel 4 XL हैंडसेट को लॉन्च कर दिया था। वहीं, अब सामने आया है कि Pixel 4a और Pixel 4a XL पर भी काम कर रही है।
वहीं, अब Pixel 4a का के हाई-रेजॉलूशन रेंडर्स को OnLeaks के साथ 91Mobiles ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से अपकमिंग स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आया है। रेंडर्स के अनुसार फोन को एज-टू-एज डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें होल-पंच सेल्फी कैमरा कट आउट टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद होगा। इस स्मार्टफोन में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दाईं ओर होगा। इसे भी पढ़ें: Google Pixel 4 और Pixel 4XL हुए लॉन्च, शानदार कैमरा और प्रोसेसर के दम पर क्या कर पाए मार्केट में राज
डिवाइस के रियर पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल सेटअप टॉप-लेफ्ट में होगा। साथ ही इसमें मिडल में गोल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। गूगल अपनी पिक्सल 4 सीरीज में जहां ड्यूल कैमरा सेटअप पेश किया था। वहीं, Pixel 4a सीरीज में ऐसा नहीं दिखेगा। स्मार्टफोन के रियर में सिंगल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ दिख रहा है।
इन रेंडर्स से जानकारी मिली है कि फोन में ऊपर की ओर 3.5mm जैक और नीचे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए मिलेगा। पिक्सल फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट साइज में Pixel 4a को पेश किया जाएगा।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी पिछले साल की तरह ही गूगल अपने दोनों नए स्मार्टफोन्स Google I/O 2020 डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च कर सकती है। वहीं, इस हैंडसेट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
मोशन सेंस
कंपनी ने पिक्सल 4 सीरीज में मोशन सेंस फीचर मौजूद था है जो कि सबसे पहले सोनी एरिक्सन फोन्स में भी देखा जा चुका है। उम्मीद है कि इस फीचर को कंपनी इसे आगे के फोन्स में भी देगी। गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे।

















