LG W10, LG W30 और LG W30 Pro, अब बिकेंगे ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी

Join Us icon

LG ने जून महीने में इंडियन स्मार्टफोन बाजार में नई स्ट्रेटजी अपनाते हुए ‘LG W’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ की शुरूआत करते हुए कंपनी ने एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें LG W10, LG W30 और LG W30 Pro शामिल थे। ये स्मार्टफोन देश में शॉपिंग साइट ​अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब 91मोबाइल्स को LG W सीरीज़ के जुड़ी एक एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि कपंनी इस सीरीज़ को ऑफलाईन प्लेटफॉम पर भी सेल के​ लिए उपलब्ध कराने वाली है। LG W सीरीज़ के फोन इसी महीने के अंत तक भारतीय बाजार में रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

यें है कीमतें

ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर LG W सीरीज़ की कीमतें क्या होगी यह बात तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्राइस की बात करें तो LG W10 को कंपनी द्वारा 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह LG W30 को एलजी द्वारा 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। W सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल LG W30 Pro की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाईस की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया है। यह स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LG W10

एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के सबसे सस्ते स्मार्टफोन LG W10 की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.19-इंच की एचडी+ नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है।

Exclusive: 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 10, 22 अगस्त से होगी सेल

LG W10 को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी डब्ल्यू10 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

exclusive-lg-w10-w30-pro-offline-sales-begin-august-end-india-price

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LG W10 में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एलजी का यह नया स्मार्टफोन 4जी एलटीई व ​डुअल सिम सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर​ दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के​ लिए LG W10 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन देश में टुलीप पर्पल और स्मॉकी ग्रे कलर में बिकेगा।

LG W30 / W30 Pro

एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.26-इंच की एचडी+ फुलविज़न डॉट नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से LG W30 को जहां 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है वहीं LG W30 Pro में 4जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 7A ऑफलाईन स्टोर्स पर हुआ सेल के लिए उपलब्ध, यह है नई कीमत

एंडरॉयड 9 पाई आधारित LG W30 भी 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। वहीं LG W30 Pro 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा।

exclusive-lg-w10-w30-pro-offline-sales-begin-august-end-india-price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ये दोनों ही स्मार्टफोन ​ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। LG W30 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का लो लाईट कैमरा, 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह W30 Pro मॉडल 13 + 5 + 8 के रियर कैमरा सेंसर्स सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इन स्मार्टफोन मॉडल्स में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Huawei Y9 Prime की प्री-बुकिंग शुरू, फ्री में मिलेगा 4,598 रुपये वाला हैडफोन और 15,600एमएएच पावरबैंक

LG W30 और LG W30 Pro डुअल सिम के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं। सिक्योरिटी के लिए ये फोन मॉडल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के​ लिए LG W10 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि LG W30 Pro को स्टीरियो साउंड प्लस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जिसके चलते फोन की डिसप्ले में से ही आवाज आएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here