Exclusive: भारतीय बाजार के लिए OPPO ने तैयार किया खास प्लान! इस स्मार्टफोन के साथ जीतेगी मोबाइल मार्केट की जंग

Join Us icon

OPPO अपनी ‘ए’ सीरीज़ को लेकर काफी सक्रिय नज़र आती है। कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं जो अगल अलग प्राइस रेंज में सेल के लिए उपलब्ध है। इसी इस हिट स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत ओपो अब एक और नया मोबाइल फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे OPPO A76 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने इस स्मार्टफोन को पर्दे में ही रखा है लेकिन 91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही ओपो ए76 की कई अहम डिटेल्स पहले से ही प्राप्त हो गई है।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये जानकारी मिली है कि ओपो कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और यह मोबाइल फोन OPPO A76 नाम के साथ बेहद जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी ओपो मोबाइल मिड बजट में ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा, जिसका प्राइस 15,000 रुपये से लेकर 17,000 रुपये के बीच रह सकता है। हमें इस फोन की एक्सक्लूसिव ईमेज के साथ ही इसकी अहम स्पेसिफिकेशन्स भी प्राप्त हुई है जिनका जिक्र आगे किया गया है।

exclusive OPPO A76 4G Phone India Price Specifications Revealed

OPPO A76

प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए76 स्मार्टफोन 1612 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली लार्ज 6.56 डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एचडी+ होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस ओपो फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन वाली होगी जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह बेजल लेस रहेंगे तथा नीचे हल्का चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर बाई साईड पर फिट रहेगा जो बॉडी ऐज से थोड़ा दूर होगा। इस ओपो फोन का डायमेंशन 164.4 X 75.7 X 8.4एमएम और वज़न 189 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : 60W चार्जिंग और 50MP Camera के साथ रियलमी का तगड़ा 5जी फोन Realme 9 Pro Plus इंडिया में हुआ लॉन्च

OPPO A76 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जो ओपो के कलरओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो ए76 में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया जा सकता है। गौरतलब है कि यह एक 4G Phone होगा जो 4जीबी रैम और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। दोनों वेरिएंट्स में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

exclusive OPPO A76 4G Phone India Price Specifications Revealed

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए76 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर मौजूद इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर जहां 13 मेगापिक्सल का होगा वहीं सेकेंडरी लेंस 2 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A76 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस आगामी ओपो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here