Exclusive : स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च होगा क्वॉड कैमरे वाला Oppo Reno 2F, कीमत होगी 20,000रुपये से कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/oppo-reno.jpg

OPPO इंडिया में Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। आने वाली 28 अगस्त को कंपनी भारत में ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Reno 2 सीरीज़ इंडियन मार्केट में कदम रखेगी। खबर सामने आई थी कि रेनो 2 सीरीज़ में Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F स्मार्टफोन शामिल रहेंगे। Oppo लॉन्च से पहले स्वयं ही Oppo Reno 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर चुकी है। वहीं आज हमें इस सीरीज़ के Reno 2F स्मार्टफोन की कीमत व चिपसेट से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त हुई है।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि Oppo Reno 2 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले Reno 2F स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से मीड रेंज में ही उतारा जाएगा और इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम ही होगी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा। रेनो सीरीज़ का यह मॉडल भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि Oppo Reno 2F के साथ कंपनी अपनी ‘एफ सीरीज़’ को रिप्लेस करेगी।

Oppo Reno 2

कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को लेकर बता दिया है कि यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले ​रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा। यह भी पढ़ें : Realme अगले हफ्ते ला सकता है नया स्मार्टफोन, कंपनी ने किया टीज

कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा।

Oppo Reno 2 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह फोन 5x hybrid zoom के साथ ही 20x digital zoom तकनीक से लैस होगा और अल्ट्रा डार्क मोड के साथ ही ‘एक्शन लेवल’ तकनीक पर काम करेगा। Oppo Reno 2 में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन ओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nokia 7.2 सितंबर महीने में होगा लॉन्च, फोन की पहली रियल तस्वीर आई सामने

बहरहाल Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F की कीमत और सीरीज़ के रेनो 2ज़ेड और रेनो 2एफ स्मार्टफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 अगस्त का इं​तजार किया जा रहा है।