Exclusive : Jio Phone से भी सस्ता होगा Jio Phone 5, जानें क्या है कंपनी का प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/10/Jiophone-Home.jpg

लगता है रिलायंस “मेक इन इंडिया” को लेकर बड़ी ​तैयारी कर रहा है। हाल में कंपनी आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर चुकी है कि जियो Google के साथ मिलकर सस्ते 5G जियोफोन का निर्माण कर रही है। वहीं कुछ माह पहले 91मोबाइल्स ने यह खबर दी थी कि कंपनी अपना सस्ता फीचर फोन लाने की तैयारी कर रही है जिसका नाम Jio Phone Lite होगा। हालांकि उस खबर के बाद कोई बड़ी जानकारी इस फोन पर नहीं आई लेकिन आज हमें इस पर अपडेट जरूर मिला है। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो अपने सस्ते फीचर फोन पर काम कर रही है और इस प्रोजेक्ट का नाम JioPhone 5 है।

JioPhone 5 की जानकारी हमें इंडस्ट्री के ऐसे सोर्स से मिली है जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने हमें बताया है कि रिलायंस जियो एक बेहद ही कम कीमत वाले मोबाइल फोन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है और इस सस्ते फीचर फोन के प्रोजेक्ट का नाम Jio Phone 5 है। यह प्रोजेक्ट अभी डेवलेमेंट स्टेज पर है और इसे लॉन्च होने तथा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि यह अभी प्रोजेक्ट में है ऐसे में यह पुख्ता नहीं कहा जा सकता कि इसे जियोफोन 5 नाम से लॉन्च किया जाएगा या फिर वही जियो फोन लाइट होगा। परंंतु कंपनी एक सस्ते फीचर फोन पर काम कर रही है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी फिलहाल कोई ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यह जरूर मालूम है कि यह फोन Made In India होगा। वहीं एक खास बात कही जा सकती है कि इस फोन में कंपनी व्हाट्सऐप और फेसबुक लाने का प्लान कर रही है।

ऐसा हो सकता है नया Jio Phone

जियो के आने वाले सस्ते फीचर फोन की बात करें तो अभी तक मिली जानकारियों के अनुसार आने वाले Jio Phone में मौजूदा जियोफोन के समान ही कीपैड दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में कंपनी का टारगेट इस फोन की कीमत 500 रुपये से कम ही रखना है। जानकारी के अनुसार इस फोन की कीमत 399 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं चर्चा है कि कंपनी इस फोन को कॉलिंग सुविधा के साथ ही डाटा कनेक्टिविटी से भी लैस कर बाजार में उतार सकती है। Reliance Jio द्वारा इस फोन के लिए 50 रुपये से कम का मंथली कॉलिंग प्लान पेश किया जा सकता है।

Jio 5G

Reliance Jio कंपनी की वार्षिंक बैठक एजीएम के मंच से घोषणा कर चुकी है कि इंडिया में 5G को लेकर कंपनी की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही कंपनी देश में 5जी नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर देगी। अगले साल यानि 2021 में Jio 5G मोबाइल यूजर्स को उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जियो ने बताया था कि कंपनी गूगल के साथ साझेदारी के तहत एंडरॉयड आधारित स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करेगी, जो आने वाले Jio SmartPhone में देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि गूगल ने जियो में 7.7 प्रतिशत यानि तकरबीन 33,737 करोड़ रूपये का निवेश किया है।