[Exclusive] Samsung Galaxy Z Fold3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक क्या होगी खासियत

Join Us icon

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 के बारे में अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। 91Mobiles ने कल (30 जून) को Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव रेंडर शेयर किए थे। अब आज (1 जुलाई) को हम Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की एक्सक्लुसिव स्पेसिफिकेशन्स जैसे कैमरा, प्रोसेसर और इंटरनल स्टोरेज से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे है। 91 मोबाइल्स के साथ ये जानकारी टिपस्टर @Yogesh ने शेयर की हैं। इसके साथ ही हमारे पास सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold3 के लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी है।

Samsung Galaxy Z Fold3 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर योगेश के मुताबिक, Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप के तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के होंगे, जैसे कि Galaxy Z Fold2 में दिए गए थे। फिलहाल इन तीनों कैमरा सेंसर के बारे में डिटेल जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इनमें एक प्राइमेरी कैमरा के साथ अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस फोन की मुख्य डिस्प्ले (फोल्डेबल) में 16 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही आउटर डिस्प्ले में कंपनी 10 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर ऑफर करेगी।

सैमसंग के Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888+ SoC के साथ भी पेश किया जा सकता है। हालांकि हमारा मानना है कि यह फोन Snapdragon 888 चिपसेट के साथ ही मार्केट में उतारा जाएगा। सैमसंग अंतिम क्षण में चिपसेट को लेकर बदवाल नहीं करेगा। वहीं स्टोरेज को लेकर योगेश का मानना है कि Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन 512GB के ऑप्शन में आ सकता है। यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन के बाद Xiaomi के Smart TV खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, कंपनी ने 3 से 6% तक बढ़ाए दाम

Samsung Galaxy Z Fold3 भारत में कब लॉन्च होगा?

सैमसंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 3 अगस्त को लॉन्च करेगी। लेकिन, हमारे सूत्रों का कहना है कि Galaxy Z Fold3 को अगस्त के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर योगेश का मानना है कि Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन अमेरिका और यूरोप में अगस्त के अंतिम में सेल पर उपलब्ध होगा। Galaxy Z Fold3 के इंडिया लॉन्च की बात करें तो यह फोन सितंबर में भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह भी पढ़ें : WhatsApp लेकर आया कमाल का फ़ीचर, एक बार देखने बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा फ़ोटो-वीडियो

लेटेस्ट वीडियो : जुलाई में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here