
Samsung Galaxy Z Fold3 बीते कई महीने से सुर्खियों में है। इस स्मार्टफोन का सैमसंग के लाखों फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ कंपनी फ्लिप फोन Galaxy Z Flip3 से भी पर्दा उठा सकती है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन सैमसंग के अगस्त में आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के बारे में आए लीक रिपोर्टस से इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी मिलती है। अब, 91Mobiles के पास Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के रेंडर्स हैं, जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है।
Samsung Galaxy Z Fold3 रेंडर्स
91Mobiles के पास इंडस्ट्री सोर्स से मिले Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव रेंडर्स हैं। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के हाई क्वालिटी रेंडर से पता चलता है कि ये तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, नेवी और गेडिएंट पिंकिश कलर में पेश किया जा सकता है। इन तीनों कलर वेरिएंट्स को देखने से पता चलता है कि ये ग्लॉसी लुक के साथ नहीं बल्कि मेट फिनिश के साथ पेश किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, लॉन्चिंग से पहले जाने क्या होंगी खूबियां
इन रेंडर्स को देखने से पता चलता है कि अपकमिंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन की फोल्डेबल डिस्प्ले में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा, वहीं कवर डिस्प्ले में पंच होल कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया जाएगा जो वर्टिकली अरेंज किए जाएंगे। अपकमिंग Galaxy Z Fold3 के दाई ओर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वॉल्यूल रॉकर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही बाएं ओर सिम ट्रे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : WhatsApp के मल्टी डिवाइस फीचर को लेकर आई ये नई जानकारी, मैसेज और कॉल होंगे एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड
इससे पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स की माने तो Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन में 7.55-इंच की मेन (फोल्डेबल) डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही आउटर डिस्प्ले 6.23-इंच का होगा। इसके साथ ही Samsung के इस फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें S Pen का सपोर्ट दिया जा सकता है। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को इन होम प्रोसेसर Exynos 2100 के पावरफुल वर्जन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को Snapdragon 888 Plus के साथ भी उतारा जा सकता है। Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।






















