फेसबुक पर हुआ साइबर हमला, 1 से लेकर 9 ​डिजिट तक शुरू होने वाली सभी फेसबुक प्रोफाईल हैक

Join Us icon

भारत में एक बार फिर साइबर हमला हुआ है। इस हमले का शिकार हुई है देश में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक। हमला हुआ है भारत के कंट्री कोड ’91’ पर। पढ़ने में ये जितना पेचीदा लग रहा है वास्तव में इसका अनुभव उतना ही डरावना है। इस वक्त 22 फरवरी दोपहर साढ़े तीन बजे खबर लिखे जाने तक फेसबुक पर ‘9’ डिजिट से शुरू होने वाले सभी फेसबुक पेज़ बंद हो चुके हैं।

किस्सा शुरू हुआ तब जब हमनें दैनिक टेक खबरें कंपनी के आॅफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट करने के लिए पेज़ ओपेन किया। फेसबुक सर्च में ’91मोबाइल्स’ ओपेन करने पर कंपनी का आधिकारिक पेज़ तो नहीं खुला लेकिन कैर्लिफोर्निया के रहने वाले किसी Andrew Anqi Huang की प्रोफाईल ओपेन हो गई। शुरू में तो हमें लगा कि शायद कुछ गलती हो गई है, लेकिन एक दो बार कोशिश करने पर भी स्थिति समान ही रही। और सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 91मोबाइल्स का हिंदी, अंग्रेजी और मराठी कोई भी पेज़ ओपेन नहीं हुआ।

जब हमनें फेसबुक पर 9 डिजिट से ही शुरू होने वाले अन्य संगठनों के एफबी पेज़ ओपेन करने की कोशिश की तो तब भी यही हुआ है। इंडियन टीवी चैनल 9XM, 99acres, 9dine के साथ ही हमनें ​9GAG जैसे कुछ विदेशी फेसबुक पेज़ ओपेन किए तब भी स्थिति यही रही। भारत समेत विश्व के अन्य ​इलाकों में भी 9 नंबर वाले फेसबुक के सभी पेज़ हैक हो चुके हैं।

लेकिन कुछ ही समय में जब 9 के अलावा 8, 4, 7 और अन्य नंबरों से बने फेसबुक पेज़ सर्च किए गए तो सभी पर हालात ऐसे ही पाए गए। खबर छापे जाने तक स्थित समान ही है। य​दि आप भी किसी ऐसे फेसबुक पेज़ को लाइक या फॉलो करते हैं, जो किसी नंबर से शुरू होते हैं। उन्हें ओपेन किजिए और देखिए उन पेज़ पर कोई अन्य प्रोफाइल ओपेन होती है या पेज़ ही डिलीट हो चुके हैं। अपने अनुभव आप स्क्रीनशॉट लेकर भी शेयर कर सकते हैं।

(अपडेट)
डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक कई संगठनो व व्यवसायों के फेसबुक पेज़ पर ग्रहण बने रहने के बाद तकरीबन 4 बजकर 30 मिनट पर फेसबुक पर हुआ यह बड़ा साइबर अटैक/हैक खत्म हो चुका है। अब सभी नंबरों वाले फेसबुक पेज़ सामान्य रूप से ओपेन हो रहे हैं।