
तमिलनाडु के वेल्लोर में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से एक आदमी और उसकी बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग के धुएं से दम घुटने ने दोनों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार के सुबह की है। तमिलनाडु पुलिस का कहना है कि 49 वर्षीय एम दुरेईवर्मा जो एक फ़ोटो स्टूडियो चलाते हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ख़रीदा थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात सोने से पहले उन्होंने घर के पुराने सॉकेट में अपनी बाइक को चार्ज पर लगाया था। शॉर्ट सर्किट होने से उनकी ई-बाइक पर आग लग गई और इसका धुआं उनके घर में फैल गया।
इस घटना में 13 वर्षीय बेटी मोहना प्रीति की भी मौत हो गई। वह आठवीं की छात्रा है, जो दुराईवर्मा के साथ घर में मृत मिली। पुलिस का कहना कहना है कि जिस सॉकेट के ज़रिए ई-स्कूटर को चार्ज लगाया गया था वह काफ़ी पुराना था और ई स्कूटर को चार्ज करने के मुक़ाबले इसकी वोल्टेज कैपेसिटी काफ़ी कम है।
रात 1 बजे लगी आग
पुलिस का कहना है कि ई-स्कूटर ने रात को क़रीब एक बजे के आसपास आग पकड़ी और पूरे घर में धुआं फैल गया। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और आग बुझाने का प्रयास किया। वहाँ खड़ी एक पेट्रोल बाइक में आग लगने से यह आग और भी तेज़ हो गई और लोग आग पर क़ाबू नहीं पा सकें।
दम घुटने से हुई मौत
आग लगने की सूचना मिलते ही वेल्लोर फ़ायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुंची और आग पर क़ाबू पाया। घर का दरवाज़ा तोड़कर जब वो घर के अंदर पहुंचे। जहां दुरेईवर्मा और उनकी बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस का कहना कि दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई होगी। दोनों के शरीर पर जलने के कोई निशान नहीं है। दुरेईवर्मा की पत्नी का निधन 2013 में हो गया था। वह अपने बेटे और बेटी के साथ रहते थे। रात का खाना खाने के बाद उनका बेटा किसी नज़दीकी रिश्तेदार के घर चले गया था। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले Geekbench पर हुआ लिस्ट
EV चार्जिंग में इन बातों का रखें खयाल
अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो चार्ज के दौरान आपको काफी सावधानी रखनी चाहिए। चार्ज के लिए जिस सॉकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी वोल्टेज कैपेसिटी जरूर चेक करें। इसके साथ ही तेज धूप में ईवी को चार्जिंग में न लगाए। रात को चार्जिंग में लगाकर छोड़ने की आदत से परहेज करें और समय समय पर चेक करें। अगर बैटरी का टैंप्रेचर बढ़ रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री
लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन
News – ET





















