iPhone 14 के लॉन्च से पहले 28 लाख रुपये में बिका पहला आइफोन, स्टीव जॉब्स ने 2007 में किया था लॉन्च

Apple ने अपनी पहली जेनेरेशन का iPhone साल 2007 में लॉन्च किया था।

Join Us icon

Apple iPhone के प्रति लोगों की दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स ने 2007 में 9 जनवरी को पहले iPhone से पर्दा उठाया था। स्टीव जॉब्स के इस आविष्कार ने मोबाइल फोन्स का भविष्य पूरी तरह से बदल दिया था। तब से लेकर अब तक दुनियाभर में लोगों के बीच iPhone को लेकर पॉपुलैरिटी जैसी की तैसी है। आईफोन के लिए लोगों की इस दिवानगी की बानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2007 में लॉन्च iPhone का सील डिब्बा अमेरिका में हुए एक नीलामी के दौरान करीब 35,000 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) में बिका है।

28 लाख में बिका iPhone 1

iphone-front 91mobiles

iPhone के पहली पीढ़ी के फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें टचस्क्रीन, 2MP का कैमरा, विजुअल वॉइसमेल और वेब ब्राउजर दिया गया है। iPhone को कंपनी जून 2007 में लॉन्च किया था। आईफोन के इस मॉडल के 4GB वेरिएंट को $499 (करीब रुपये) और 8GB मॉडल को $599 (करीब रुपये) की क़ीमत में पेश किया है। अब पूरी तरह से सील पैक iPhone (8GB) वेरिएंट को निलामी में करीब 28 लाख रुपये में बेचा गया है।

RR Auction ने करवाई नीलामी

iphone-back 91mobiles

ZDNet की रिपोर्ट के हवाले से The Mint ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस नीलामी के करवाने वाले RR Auction का कहना है कि iPhone के बॉक्स में आइफोन की जो तस्वीर है उसका साइज आइफोन जितना ही है और उसमें 12 आइकन हैं। यह नीलामी Apple, Jobs, और Computer Hardware के नाम से की गई जिसमें 70 से ज्यादा आइटम्स सेल के लिए उपलब्ध थे।

Apple-1 सर्किट बोर्ड और iPod भी बिका

ipad

 

इस नीलामी के दौरान न सिर्फ़ पहले आईफ़ोन बल्कि Apple-1 सर्किट बोर्ड भी नीलाम किया गया जिसे खुद ऐप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने अपने हाथों से सोल्डरिंग की थी। इस सर्टिक बोर्ड को 677,196 डॉलर की क़ीमत में बेचा गया है। इसके साथ ही पहला जनेरेशन ऑरिजनल Apple iPod (5GB) को नीलामी के दौरान 25,000 डॉल की कीमत में बेचा गया था। यह भी पढ़ें : iPhone 14 Series 7 सितंबर को होगी लॉन्च, आ सकते हैं iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max

iPhone 14 सीरीज 7 सितंबर को होगी लॉन्च

Apple इन दिनों अपकमिंग iPhone 14 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि नए जेनेरेशन के आईफोन मॉडल 7 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। नए आइफोन के लॉन्च से पहले मौजूदा iPhone के मॉडल की कीमत में फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कम हो गई हैं। Apple iPhone 13 को फिलहाल अमेजन से डिस्काउंटेड कीमत में 65,999 रुपये और iPhone 11 को फ्लिपकार्ट से 41,999 रुपये की कीमत में में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here