असूस जेनफोन लाइव की पहली झलक: हमनें किया इसका लाइव टेस्ट, देखें परिणाम

Join Us icon

प्रमुख ताइवानी कंप्यूटर निर्माता कंपनी असूस ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार ज़ेनफोन लाइव को उतारा है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ, असूस ने लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लेटेस्ट ट्रेंड को भुनाने की कोशिश में है। कंपनी का दावा है की ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन फीचर से लैस है। असूस का यह फोन हमारे पास भी परिक्षण के ​लिए उपलब्ध हुआ। परंतु पूर्ण परिक्षण से पहले हमने इसकी पहली झलक आपके सामने पेश की है।

सबसे पहले बात करते हैं सेल्स पैक की तो असूस ज़ेनफोन लाइव के सेल्स पैक के साथ आपको चार्जिंग केबल और पावर अडॉप्टर मिलेंगे। कंपनी ने ईयरफोन नहीं दिया है।
asus-zenfone-live-3

डिजाइन पर गौर करेंगे तो यह आपको काफी इम्प्रेस करेगा। यह एक स्टाइलिश और स्लिम स्मार्टफोन है। ज़ेनफोन लाइव की बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक और मेटल के संयोग से बनी है। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है इसका छोटा आकार आसानी से हाथेली में आने में सक्षम है लेकिन बैक पैनल काफी चिकना है इस कारण थोड़ा हाथ से फिसलने का डर र​हता है। इसका वजन मात्र 120 ग्राम है। आज के भारी भरकम फोन के चलन में यह यह काफी हल्का लगता है। कम वजन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करने के दौरान आप इसे काफी समय तक आसानी से पकड़ के रख सकते हैं।

शाओमी रेडमी 4 बनाम शाओमी रेडमी 4ए, जानें कौन है बेहतर च्वाइस

ज़ेनफोन लाइव के मुख्य पैनल में सेल्फी फ़्लैश के साथ सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही स्क्रीन के उपर आपको इयरपीस दिखाई देगा। वहीं स्क्रीन के नीचे तीन एंडरॉयड कपैसिटिव टच बटन्स दिए गए हैं जो साधारणत: सभी एंडरॉयड फोन में देखने को मिलते हैं। फोन का पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दायीं तरफ है। वहीं ऊपर 3.5एमएम हेडफोन जैक और निचे की तरफ यूएसबी पोर्ट के साथ लाइडस्पीकर ग्रिल दिया गया है।

asus-zenfone-live-2

असूस ने ज़ेनफोन लाइव को वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ बेहतर सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और मैनुअल मोड जैसे फीचर से लैस है। कंपनी ने इसे ब्यूटीलाइव ऐप्लिकेशन के साथ पेश किया है जहां लाइव वीडियो के दौरान आप ब्यूटिफिकेशन मोड का उपयोग कर सकते हैं। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है और वीडियो में आप पहले से कहीं ज्यादा बेहतर लगते हैं। रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आप फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
asus-zenfone-live-4

जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

जेनफोन लाइव में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एफ/2.0 के अपर्चर, सॉफ्ट-लाइट फ़्लैश और 5पी लेंस से लेस है। कैमरा क्वालिटी की बात करें फोटोज हमने फ़ोन के सेल्फी और रियर कैमरा के साथ लिए उनकी ओवरआल क्वालिटी अच्छी लगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं कह सकते। कुछ पिक्चर में हमें कलर टोन वास्​तविकता से कहीं अलग लगा। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कैमरे के साथ आपको मैनुअल मोड आॅप्शन मिलेगा जिससे आप फोटोग्राफी के दौरान आप अपने हिसाब से शटर स्पीड और कलर आदी को अडजस्ट कर सकते हैं।

asus-zenfone-live

अब करते है बात असूस ज़ेनफोन लाइव के दूसरे फीचर्स की। फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले है जो कंपनी की ट्रूविविड तकनीक से लैस है। वहीं फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग कियाा गया है तो ​स्क्रीन को मजबूती प्रदान करता है। आपकी आंखों की सेहत के लिए कंपनी ने ब्लू लाइट फिल्टर से इसे लैस किया है। फोन का डिसप्ले हमें काफी अच्छा लगा। यदि इस सेग्मेंट के दूसरे फोन से इसकी तुलना करें तो यक आगे ही होगा पीछे नहीं।

asus-zenfone-live-5

फोन को एक क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410 चिपसेट पर पेश किया गयाा है और इसमें 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। यहां पर जेनफोन लाइव को थोड़ा पीछे कहा जा सकता है। क्योंकि प्रोसेसर थोड़ा पुराना है और इस बजट में इससे ताकतवर प्रोसेसर और रैम वाले फोन उपलब्ध हैं। हालांकि हमने अब तक जितना समय बिताया यह कहीं भी धीमा नहीं लगा। इस पर आप बहुत हैवी गेम नहीं खेल सकते लेकिन साधरण गेम्स जैसे टेम्पल रन और कैंडी क्रश आदि को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

asus-zenfone-live-6

सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो असूस ज़ेनफोन लाइव एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो के साथ आता है। यह ओएस थोड़ा पुराना हो चुका है यहां हम 7.0 नुगट की आशा तो कर ही सकते हैं। कंपनी ने इसे जेन यूआई 3.0 से लैस कियाा है। इसके साथ आपको कई अतिरिक्त फीचर मिलेंगे जैस ऐप हाइड, जेन ऐप्स और क्लाड आदि। हालांकि यह साधारण एंडरॉयड से ज्यादा अगल अहसास नहीं कराएगा। काफी हद तक स्टॉक एंडरॉयड जैसा अनुभव देता है। इसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग ऐप्स भी पहले से उपलब्ध हैं।

असूस ज़ेनफोन लाइव की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और जिसमें आपको सिर्फ 9.52जीबी ही इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। हालांकि इसमें 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है जो आपको अतिरिक्त डाटा स्टोर करने का विकल्प देता है।

asus-zenfone-live-7

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम के साथ वाईफाई, जीपीएस और 4जी वोएलटीई मिलेगा। पावर बैकअप के लिए ज़ेनफोन लाइव में 2,650 एमएएच की बैटरी दी गई है। आज के बड़ी बैटरी के दौर में इसे काफी कम कहा जाएगा लेकिन यह एक पूरा दिन निकालने में सक्षम है।

यहां एक और खास फीचर का जिक्र करना जरूरी है। ज़ेनफोन लाइव 5-मैगनेट स्पीकर और स्मार्ट एम्पलीफायर टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक आपको बेहतरीन मीडिया एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। गेम खेलते समय या वीडियो देखते समय इसको डीटीएस हैडफोन और एक्स टेक्नोलॉजी से हमने लैस किया जहां कम्पैटिबल हेडफोन्स के साथ 7.1 चैनल सराउंड साउंड अनुभव बेहद ही शानदार रहा। वहीं लाउडस्पीर भी यह बेहतरीन साउंड क्वालिटी देने में सक्षम है।
asus-zenfone-live-8

कुल मिलकार कहा जाए तो असूस ज़ेनफोन लाइव एक बढ़िया सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन है।अगर आप सेल्फी लवर है और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा च्वाइस हो सकता है। अगर ओवरआल फीचर्स की बात की जाए तो दूसरे फोन के मुकाबले यह स्पेसिफिकेशन में पीछे रह जाता है। भारतीय बाजार में असूस जेनफोन लाइव की कीमत 9,999 रुपये है और यह आपको सभी आॅनलाइन स्टोर के अलाव आॅफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा।