
15 नवंबर को वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को यूएस में लॉन्च किया गया था। उस वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि जल्द ही कुछ देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि लॉन्च के समय यह साफ नहीं हो पाया था कि वनप्लस 3टी को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहींं। परंतु अब यह साफ हो गया है कि जल्द ही यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आज अपने आॅफिशियल ब्लॉग के माध्यम से यह जानकारी दी है।
इस बारे में वनप्लस इंडिया के जेनरल मैनेजर, विकास अग्रवाल ने जानकारी दी कि ”वनप्लस के लिए भारत उन प्रमुख देशों में से एक है जहां वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है और हमें इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि जल्द ही यह फोन भारत में उपलब्ध होने वाला है।”
हालांकि कंपनी ने अभी तिथि की जानकारी नहीं दी है कि किस दिन से यह उपलब्ध होगा। परंतु वनप्लस के आॅफिशियल पेज पर एक कॉन्टेस्ट शुरू किया गयाा है। कंपनी ने ट्रूथ् और डेयर नाम से कॉन्टेस्ट शुरू किया है जिसमें मुख्य रूप से उपभोक्ताओं से फोन के लॉन्च डेट के बारे में पूछा गया है।
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो वनप्लस 3टी को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है। फोन में 2.35 गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन गूगल का डेड्रीम वीआर प्रोजेक्ट सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी है। यह फोन 64जीबी और 128जीबी के इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। हालांकि भारत में कौन फोन लॉन्च होगा इस बारे में भी जानकारी नहीं है।
लेनोवो ने दी जानकारी, जल्द लॉन्च होगा वाइब के6 पावर, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 3टी में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और 16-मेगापिक्सल का ही मेन कैमरा है। दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट मिलेगा। वहीं वनप्लस 3टी में 3,400 एमएमएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भी आॅक्सिजन ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये तक हो सकती है।



















