स्मार्टफोन खरीदने का बेहद ही सस्ता सौदा लेकर आई है फ्लिपकार्ट की ​’बिग फ्रीडम सेल’

Join Us icon

त्यौहारों का मौसम शुरू हो गया है। रक्षा बंधन के बाद जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस, देश के अहम पर्व है। इस मौके पर रिटेल स्टोर्स व शोरूम के साथ ही ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट्स भी भारी छूट व डिस्काउंट के साथ सेल की शुरूआत कर रही है। इस कड़ी में फ्लिपकार्ट ने भी ‘बिग फ्रीडम सेल‘ की शुरूआत की है, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स व प्रोडक्ट्स बड़े डिस्काउंट के साथ कम कीमत पर मिल रहे हैं।

20-एमपी सेल्फी कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च

फ्लिपकार्ट की यह सेल आज से शुरू हो गई है और 11 अगस्त तक चलेगी। सेल की खासियतों की बात करें तो इसकी सबसे अनूठी बात यह होगी कि इस सेल में शाओमी का सुपरहिट डिवाईस रेडमी नोट4 लगातार 72 घंटों के लिए सेल के लिए वेबसाइट पर लिस्ट रहेगा। इस फोन की खरीद पर 1,000रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ही एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारको को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

girl-with-phone-indian-13

इसके अलावा बजट स्मार्टफोन्स के भारतीय बाजार में डिमांड में छाए हुए मोटोरोला के मोटो एम और मोटो जी5 प्लस को इस सेल में खरीदा जा सकता है। 15,999रुपये की कीमत वाले मोटो एम को जहां 18प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 16,999 रुपये वाला मोटो जी5 प्लस 14,999 रुपये में बिक रहा है।

इसी तरह लेनोवो वाईब के5 नोट पर इस सेल में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस डिस्काउंट के बाद लेनोवो का यह दमदार फोन सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी आॅन8 फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 10,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

flipkart-sale-2

बजट स्मार्टफोन के बाद अगर हाईएंड डिवाईसेज़ की बात करें तो फ्लिपकार्ट की यह सेल नामी ब्रांड्स के बड़े स्मार्टफोन को भी बेहद ही कम कीमत पर दे रही है।इस सेल में गूगल पिक्सल एक्सएल पर 18,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे सिर्फ 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह एप्पल आईफोन 6(32जीबी) की कीमत सिर्फ 29,450 रुपये है।

फुलविज़न डिसप्ले के साथ एलजी का स्टाईलिश स्मार्टफोन क्यू6 लॉन्च

फ्लिपकार्ट ‘बिग फ्रीडम सेल’ में उपरोक्त स्मार्टफोन्स के अलावा अनेंको मोबाईल्स पर आर्कषक छूट दी जा रही है। इस सेल कों परखने और अपना पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)