20-एमपी सेल्फी कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च

Join Us icon

जून माह में भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में लॉन्च होने के बाद ​टेक कंपनी जियोनी ने अपना बड़ी बैटरी से लैस सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन जियोनी ए1 लाइट देश में लॉन्च कर दिया है।​ जियोनी की ओर से इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो कल यानि 10 अगस्त से आॅनलाईन तथा आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

फुलविज़न डिसप्ले के साथ एलजी का स्टाईलिश स्मार्टफोन क्यू6 लॉन्च

जियोनी ए1 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले के साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड आधारित यह स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753वी चिपसेट पर रन करेगा।

gionee-a1-lite

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जियोनी के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है सेल्फी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

लेनोवो का हाईएंड डिवाईस के8 नोट हुआ लॉन्च, कीमत बेहद कम और स्पेसिफिकेशन्स दमदार

फोन के रियर पैनल पर ही फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है जो कंपनी के दावोनुसर 0.3सेंकेंड की अनलॉक क्षमता रखता है। 4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। गोल्ड और ब्लैक कलर में जियोनी ए1 लाइट को 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर एयरटेल ग्राहकों को 6 महीनों के लिए 10जीबी प्रति माह डाटा भी दिया जा रहा है।