Free Fire India डाउनलोड कैसे करें! (2025)

फ्री फायर (Free Fire) गेम अभी भारत में बैन है, लेकिन कंपनी अब भारतीय बाजार में इस गेम को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के नाम से गेम को लॉन्च करने वाली है और यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्टर के लिए उपलब्ध है। हालांकि इस गेम को पिछले साल सितंबर महीने में ही लॉन्च किया जाना था। अब इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गरेना फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने के लिए गेमिंग सर्वर इंडिया में लाने वाला है। गरेना ने फ्री फायर इंडिया के गेमिंग सर्वर को नवी मुंबई में मौजूद Yotta Data Services के परिसर में इंस्टॉल करने की प्लानिंग की है यानी इस गेम को जल्द भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Free Fire India के लिए प्री-रजिस्टर कैसे करें?
Free Fire India को पिछले साल सितंबर महीने में ही लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन किसी कारणवश उस समय गेम को लॉन्च नहीं किया जा सकता था। अब खबर आ रही है कि जल्द ही इस गेम को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह गेम फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्टर के लिए उपलब्ध है। Free Fire India को प्री-रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: Free Fire India को प्री-रजिस्टर करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
स्टेप-2: गूगल प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद Free Fire India लिख कर सर्च करें।
स्टेप-3: अब आपको यहां पर Free Fire India का पेज दिखाई देगा।
स्टेप-4: यहां आपको Pre-Register बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जैसे ही गेम भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा, तो यह गेम ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो जाएगा।
Free Fire APK फाइल कैसे डाउनलोड करें
फ्री फायर फिलहाल डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसका एपीके फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप-1: फ्री फायर के एपीके फाइल को डाउनलोड करने के लिए APK Mirror पर जाना होगा।
स्टेप-2: जब आप फ्री फायर के एपीके फाइल को डाउनलोड कर लेते हैं, तो इस फाइल को ओपन करें।
स्टेप-3: यदि आप पहली बार एपीके फाइल को इंस्टॉल कर रहे हैं, तो अननॉन सोर्स से फाइल्स को डाउनलोड करने की अनुमति देनी होगी। इसके बाद इंस्टॉल पर क्लिक करने के बाद इंस्टॉलेशन के प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
सवाल-जवाब
क्या फ्री फायर इंडिया, फ्री फायर गेम से अलग है?
फ्री फायर गेम इंडिया में बैन है। इसी वजह से कंपनी इस गेम का इंडियन वर्जन फ्री फायर इंडिया लेकर आ रही है। इसमें भी आपको फ्री फायर की तरह ही फीचर मिलने की उम्मीद है।
फ्री फायर इंडिया गेम भारत में कब लॉन्च होगी?
फ्री फायर इंडिया गेम को पिछले साल ही लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन अभी तक इस गेम को लॉन्च नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस गेम को जल्द भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्टर के लिए उपलब्ध है।