Free Fire प्लेयर्स के बीच पॉपुलर क्यों हो रहा Sigma बैटल रोयाल, यहां जानें डिटेल

Sigma Battle Royale गेम के फीचर्स Free Fire से मिलते जुलते हैं। यह काफी छोटे साइज का है, जिसके चलते यह यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Join Us icon
Highlights

  • Sigma Battle Royale गेम लो-साइज (280MB) के चलते यूजर्स के बीच पॉपुलर है।
  • इस गेम के फीचर्स Garena Free Fire जैसे हैं।
  • सिग्मा बैटल रोयाल गेम फ़िलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

फ्री फायर प्लेयर्स के बीच में तेजी से Sigma BR पॉपुलर रहा है, Garena Free Fire ने कई लोकप्रिय पार्टनर्स के साथ यूनीक फीचर्स के साथ अपने फैन्स को आकर्षित किया है। Sigma Battle Royale गेम यूजर्स को Garena Free Fire की तरह एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

इसके साथ ही सिग्मा बैटल रोयाल गेम को लो-एंड स्मार्टफोन में खेला जा सकता है। गेम का साइज मात्र 280 MB है। ऐसे यूजर्स जो कम रैम और स्पेस के चलते फोन में फ्री फायर नहीं खेल पाते हैं वे सिग्मा बैटल रोयाल गेम को मजे से खेल सकते हैं। Sigma Battle Royale गेम लॉन्च के मात्र 2 दिन में ही काफी पॉपुलर हो गया था। गूगल प्ले स्टोर पर इसके 5 लाख डाउनलोड हो चुके थे।

बता दें कि फ्री फायर गेम भारत में बैन है ऐसे में लो-साइज गेम Sigma Battle Royale, जिसे बजट स्मार्टफोन में आसानी से खेला जा सकता है। यहीं कारण है कि गेम तेजी से फ्री फायर प्लेयर्स के बीच में पॉपुलर हो रहा है।

Garena Free Fire

Free Fire गूगल प्ले स्टोर से अब तक करीब 1 बिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह गेम ऐसे यूजर्स के बीच खूब लोकप्रिय हुआ जिनके पास लो-एंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन थे। इस गेम को 2GB रैम वाले स्मार्टफोन पर भी आसानी ने खेला जा सकता था। हालांकि गेम को मिलने वाले नए अपडेट और फीचर्स के चलते अब गेम को लो-एंड स्मार्टफोन में खेलना मुश्किल हो गया है।

Sigma Battle Royale पर आरोप

सिग्मा बैटल रोयाल गेम को फ़्री फ़ायर से फ़ीचर्स और कंटेंट कॉपी करने के आरोप लगे, जिसके बाद से इस गेम को गूगल ने अपनी डेवलपर प्रोग्राम पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते प्ले स्टोर से हटा दिया। गूगल की पॉलिसी में साफ़-साफ कहा गया है कि एक एप्लीकेशन दूसरे एप्लीकेशन से फ़ीचर्स कॉपी नहीं कर सकती है। यहीं कारण है कि सिग्मा बैटल रोयाल गेम, फ्री फ़ायर या फ़्री फ़ायर मैक्स का अनऑथराइज्ड गेम लगता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro सबसे तगड़े प्रोसेसर और कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

गूगल प्ले स्टोर से Sigma Battle Royale को हटा देने के बाद भी इसकी पॉपुलैरिटी प्रभावित नहीं हुई। कई सारे थर्ड पार्टी ऐप स्टोर और वेबसाइट में गेम के APK डाउनलोड लिंक उपलब्ध हैं। हालांकि थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से गेम को डाउनलोड करना यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के लिए खतरा हो सकता है। हमारी सलाह रहेगी कि जब तक यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर वापसी नहीं करता है, इसे डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here