फ्री फायर मैक्स डाउनलोड (free fire max) कैसे करें (2025)

Join Us icon

गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire Max) बेहद पॉपुलर मोबाइल गेम है। हालांकि इस गेम को आप विंडोज और मैक पीसी पर भी खेल सकते हैं। इसे आप Free Fire का एडवांस वर्जन भी कह सकते हैं। फिलहाल Free Fire गेम इंडिया में बैन है, लेकिन Free Fire Max इंडिया में गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस गेम को बेहतर बनाने के लिए लगातार अपडेट भी जारी करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने OB45 Update जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कैसे फ्री फायर मैक्स डाउनलोड (free fire max download) कर सकते हैंः

ऐसे करें फ्री फायर मैक्स डाउनलोड (मोबाइल पर)

गरेना फ्री फायर मैक्स Google Play Store पर टॉप रेटेड गेम में से एक है। गेम काफी लोकप्रिय है। free fire max को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

Free Fire Max को एंड्रॉयड पर कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप-1: Free Fire Max को आधिकारिक Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें और Free Fire Max टाइप कर सर्च करें।

Free Fire Max
स्टेप-2: अब आपको फ्री फायर मैक्स का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे ओपन करें और नीचे दिए गए इंस्टॉल बटन पर टैप करें।
स्टेप-3: गेम आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डाउनलोड हो जाएगा। आप अपने फेसबुक अकाउंट या गूगल अकाउंट का उपयोग करके इसे लॉगइन कर सकते हैं।

Free Fire Max को आईओएस पर कैसे डाउनलोड करें?

iOS यूजर अपने Apple iPhone या iPad पर भी Garena Free Fire Max गेम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप को फॉलो करेंः

Free Fire Max

स्टेप-1: अपने iPhone पर ऐप स्टोर को ओपन करें। फिर Garena Free Fire Max को सर्च करें।
स्टेप-2: Free Fire Max ऐप दिखने के बाद इसे ओपन करें। फिर इस गेम को आईफोन पर डाउनलोड कर लें।
स्टेप-3: गेम डाउनलोड होने के बाद इसे अपने ऐपल आईडी पासवर्ड से लॉगइन कर लें। इसके बाद गेम को खेलना शुरू कर सकते हैं।

Free Fire Max गेम पीसी पर कैसे डाउनलोड करें

फ्री फायर मैक्स गेम को अपने विंडोज या मैक पीसी पर चलाने के लिए एमुलेटर (emulator) की जरूरत पड़ेगी। ऐसा ही एक एमुलेटर है ब्लूस्टैक्स (BlueStacks), जो आपको अपने पीसी पर गेम डाउनलोड करने और खेलने में मदद कर सकता है। इसे काफी हद तक विंडोज पीसी और मैक पीसी के लिए सबसे आम मोबाइल एमुलेटर के रूप में जाना जाता है। फ्री फायर मैक्स को पीसी पर डाउनलोड करने और खेलने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

Free Fire Max

स्टेप-1: पीसी पर फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड और खेलने के लिए ब्लूस्टैक्स वेबसाइट (https://www.bluestacks.com/) पर जाएं और डेस्कटॉप क्लाइंट डाउनलोड करें।
स्टेप-2: एक बार डाउनलोड हो जाने पर अपने पीसी पर ब्लूस्टैक्स इंस्टॉल करने के लिए सेटअप को चलाएं।
स्टेप-3: जब ब्लूस्टैक्स अपने लेटेस्ट अपडेट वर्जन के साथ इंस्टॉल हो जाए, तो फिर अपने एंड्रॉयड (Google) खाते में साइन इन करने के बाद उसके अंदर Google Play Store पर पहुंचें।
स्टेप-4: अब आपको यहां पर गरेना फ्री फायर मैक्स सर्च करना होगा। इसे एमुलेटर इंटरफेस पर डाउनलोड करें।
स्टेप-5: गेम को अपने पीसी पर चलाने के लिए अपने मौजूदा डिटेल के साथ लॉगइन करें।
स्टेप-6: फिर मेनू से ब्लूस्टैक्स की डिफॉल्ट कंट्रोल मैपिंग सुविधा का उपयोग करके अपने कीबोर्ड कंट्रोल को अपनी प्राथमिकता पर सेट करें। इसके बाद आप खेलना शुरू कर सकते हैं।

फ्री फायर मैक्स डाउनलोड के लिए सिस्टम रिक्वायरमेंट

एंड्रॉयड डिवाइस के लिए

  • ओएस: एंड्रॉयड 4.1 या इसके बाद का वर्जन
  • रैम: 2 जीबी

पीसी के लिए

ब्लूस्टैक्स ने पीसी पर फ्री फायर मैक्स के लिए सिस्टम रिक्वायरमेंट के बारे में डिटेल साझा किया है।

  • ओएस: विंडोज 7 या उससे ऊपर
  • प्रोसेसर: इंटेल पेंटियम E3400/ AMD एथलॉन 64 FX-62
  • रैम: 4 जीबी
  • स्टोरेज: 5 जीबी स्पेस

फ्री फायर मैक्स डाउनलोड साइज

एंड्रॉयड के लिए फ्री फायर मैक्स का डाउनलोड साइज लगभग 0.93GB है। पीसी और मैक पर डाउनलोड का आकार वही होगा जो गेम Google Play Store से डाउनलोड किया गया है।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या बिना एमुलेटर के पीसी पर फ्री फायर मैक्स खेल सकते हैं?

नहीं, गरेना ने अभी तक फ्री फायर का आधिकारिक पीसी या मैक पोर्ट जारी नहीं किया है। इसलिए यदि आप अपने विंडोज या मैक डिवाइस पर फ्री फायर खेलना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एमुलेटर का उपयोग करना होगा।

फ्री फायर मैक्स खेलने के लिए ब्लूस्टैक्स के अलावा सबसे अच्छा एमुलेटर कौन सा है?

ब्लूस्टैक्स के अलावा, आप नॉक्स प्लेयर, एलडी प्लेयर और एमईएमयू एमुलेटर का उपयोग भी कर सकते हैं। ये डाउनलोड के लिए फ्री में उपलब्ध हैं।

फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट अपडेट को कैसे डाउनलोड करें?

फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट अपडेट के लिए एडवांस सर्वर के रिलीज होने के बाद आपको उसके आधिकारिकी वेबसाइट https://ff-advance.ff.garena.com/ पर विजिट करना होगा। आपको एडवांस सर्वर की वेबसाइट में लॉगइन करने के बाद Download APK का बटन दिखाई देगा, जहां से फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट अपडेट के एडवांस सर्वर को डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि डाउनलोड करने के बाद इसे अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद आपके फोन पर एक्टिवेशन कोड आएगा, जिसके डालने के बाद आप एडवांस सर्वर का इस्तेमाल कर पाएंगे और फिर लेटेस्ट फीचर्स की टेस्टिंग कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here