फ्री फायर मैक्स नाम चेंज (निकनेम) कैसे करें

फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) गेम में अपना नाम यानी निकनेम (nickname) चेंज करना है, तो इसके लिए गेम में तकरीबन 390 डायमंड खर्च करने होंगे। यही वजह है कि फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स इन-गेम निकनेम को चेंज करने के लिए अल्टरनेटिव की तलाश में रहते हैं। इसमें आप इवेंट से जरिए भी नेम चेंज कार्ड (Name Change Card) हासिल कर सकते हैं, जिसकी मदद से नाम को बदला जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे गरेना फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम में निकनेम को चेंज किया जा सकता है।
फ्री फायर मैक्स नाम चेंज कैसे करें
फ्री फायर या फिर फ्री फायर मैक्स यूजर्स को निकनेम चेंज करने की सुविधा देता है। आप जब चाहें, निकनेम को चेंज कर सकते हैं। हालांकि निकनेम को चेंज करने के लिए 390 डायमंड्स खर्च करने होंगे, जो प्रीमियम इन-गेम करेंसी है। यदि आपके पास 390 डायमंड्स हैं, तो फिर निकनेम चेंज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: सबसे पहले फ्री फायर या फिर Free Fire Max ऐप को अपने स्मार्टफोन पर ओपन करें।
स्टेप-2: अब आपको यहां पर Profile section में जाना होगा।
स्टेप-3: यहां पर आपको येलो कलर में दिखने वाले Notebook आइकन पर क्लिक करना है।
स्टेप-4: अब आपको यहां पर अपना नया फ्री फायर मैक्स या फ्री फायर निकनेम दर्ज करना होगा।
स्टेप-5: यहां अब आपको 390 diamonds निकनेम चेंज करने के लिए पे करना होगा। इसके बाद आप नए नाम के साथ खेलना शुरू कर सकते हैं।
Name Change Card से निकनेम कैसे चेंज करें
Free Fire MAX में निकनेम चेंज करने के लिए नेम चेंज कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। नेम चेंज कार्ड का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः
स्टेप-1: फ्री फायर मैक्स का ओरिजिनल वर्जन अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर ओपन करें।
स्टेप-2: इसके बाद फ्री फायर मैक्स गेम में आपको लॉगइन करना होगा। यदि गेम खेलने के लिए गेस्ट अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं, तो फिर आपको Google (Gmail), Facebook, Twitter, Apple ID आदि को लिंक करना होगा।
स्टेप-3: फिर आपको स्टोर को ओपन करना है और Redeem section में जाना होगा। फिर Guild Token टैब में Name Change Card दिखाई देगा। इसे आप 139 diamonds + 200 guild tokens के खरीद सकते हैं।
स्टेप-4: इसके बाद मैन स्क्रीन लॉबी में वापस आ जाएं और profile बैनर पर टैप करें।
स्टेप-5: आपको यूजरनेम के बगल में एडिट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।
स्टेप-6: अब नया निकनेम दर्ज करें और नेम चेंज कार्ड का उपयोग करने के बाद कंफर्म बटन पर टैप करें। यहां पर आपको 25 के करीब नए निकनेम का सजेशन भी मिलेगा।
सवाल-जवाब (FAQs)
भारत में फ्री फायर मैक्स डायमंड की कीमत क्या है?
फ्री फायर डायमंड की जरूरत निकनेम चेंज करने के दौरान पड़ती है, जिसे आप इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। Free Fire और Free Fire Max के डायमंड की कीमत निम्न हैः
- 100 डायमंड्स – 89 रुपये
- 310 डायमंड्स – 269 रुपये
- 520 डायमंड्स – 449 रुपये
- 1060 डायमंड्स – 899 रुपये
- 2180 डायमंड्स – 1,799 रुपये
- 5600 डायमंड्स – 4,499 रुपये
Free Fire के लिए स्टाइलिश नेम और सिंबॉल ऑनलाइन कैसे सर्च करें?
Free Fire और Free Fire Max के लिए स्टाइलिश नेम या फिर सिंबॉल की तलाश कर रहे हैं, तो Nickfinder जैसे वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
- सबसे पहले आप Nickfinder वेबसाइट को ओपन करें।
- इसके होम पेज पर आपको बहुत सारे Free Fire निकमेम को ऑप्शंस मिलेंगे, जिसे आप कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।
- आप चाहें, तो होम पेज के टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए सर्च बार पर क्लिक करने नेम जेनरेट कर सकते हैं।
- सर्च बार में नाम दर्ज करें और फाइंड पर क्लिक करें।
- वेबसाइट अब नेम सजेशन दिखाएगा। आप चाहें, तो Generate Another बटन पर क्लिक कर और नेम जेनरेट कर सकते हैं।