सैमसंग ला रहा है पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला गैलेक्सी ए90 फोन, वीवो और ओपो की हो सकती है छुट्टी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/09/Samsung-Galaxy-A7-2018.jpg

पिछले साल से ही खबर सामने आ रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के साथ गैलेक्सी ए सीरीज के नए मॉडल को इस साल लॉन्च करेगी। जानकारी सामने आई थी। वहीं, हाल ही में 91मोबाइल्स ने गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के अंदर पेश किए जाने वाले गैलेक्सी ए50 के फ्रेम और पैनल्स एक तस्वीरों को एक्सक्लूसिव जारी किया था। जिससे इस फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता था। अब इसी सीरीज़ के अंदर आने वाले गैलेक्सी ए90 के बारे में जानकारी सामने आई है।

पॉप्युलर टिप्सटर ‘आइस यूनिवर्स’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुलासा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।’ आइस यूनिवर्स ने ट्वीट कर कहा है ‘ए90′ पर्फेक्ट है। यह सैमसंग का पहला फ्रंट पॉप-अप कैमरे वाला फोन होगा, इसकी स्क्रीन पर्फेक्ट है, इसमें न कोई नॉच है और ना ही होल है।’

सैमसंग ने दिखा दिया अपना फोल्डेबल फोन, वीडियो की जारी! देखें कैसे करेगा यह काम

अभी तक इस फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक दूसरे डिवाइस के साथ इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

बता दें कि सैमसंग ने पिछले साल अपनी ‘ए’ सीरीज के अंदर तीन और चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन्स को पेश किया था। रेंज शुरू की थी। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने अपना पहला ‘क्वॉड-रियर कैमरा’ (चार रियर कैमरों वाला) गैलेक्सी A9 लॉन्च किया था।

एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस की रियल ईमेज, डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा क्वॉड रियर कैमरा

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए50 की तो हाल ही में यह डिवाइस गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जहां यह एसएम-ए505जीएन मॉडल नंबर के साथ उपलब्ध था। लिस्ट किए गए फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई थी जबकि एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर रन कर रहा था।

लिस्ट किया गया फोन एक्सनोस 9610 चिपसेट पर उपलब्ध था जहां 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की जानकारी दी गई थी। हालांकि लॉन्च के दौरान क्लॉक स्पीड और भी ज्यादा होगी।

इसके साथ ही फोन के बारे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है। वहीं ट्रिपल रियर कैमरे वाले इस डिवाइस का मुख्य सेंसर 24-मेगापिक्सल का हो सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस कर सकती है।