
सैमसंग आने वाली 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी की गैलेक्सी एस10 टेक मंच पर कदम रखेगी। चर्चा है कि इस दिन सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ ही गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी एस10 प्लस अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं साथ ही सैमसंग इस ईवेंट में अपने पहले पहले 5जी स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को लेकर अभी तक कई तरह के लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन आज 91मोबाइल्स सैमसंग द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने से पहले ही गैलेक्सी एस10 प्लस की ईमेंज लेकर आया है।
91मोबाइल्सको सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस की रियल ईमेज प्राप्त हुई है। इन फोटोज़ में फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स से दिखाया गया है। इस फोटोज के जरिये एक ओर जहां गैलेक्सी एस10 प्लस की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं दूसरी ओर इस फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा भी फोन लॉन्च से पहले ही हो गया है। गैलेक्सी एस10 प्लस की सबसे बड़ी खासियत फोन दो पंच होल होना है। वहीं यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी एस10 प्लस के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपरी दाईं ओेर दो छोटे से छेद दिए गए हैं। इन दोनों छेद में दो कैमरा सेंसर मौजूद है। अब तक सिंगल पंच होल डिसप्ले वाले फोन ही बाजार में आए हैं वहीं गैलेक्सी एस10 प्लस नया रिकॉर्ड बनाते हुए डुअल पंच होल डिसप्ले वाला फोन ला रहा है। फोन में फुलव्यू डिसप्ले दी गई है जो दोनों साईड से कर्व्ड है। फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम बटन और बिक्सबे बटन दिया गया है।
एक्सक्लूसिव: 12 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 7, यह रहा ऑफिशियल इनवाइट
सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप में क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इन चार कैमरा सेंसर्स में प्राइमरी शूटर के साथ एक टेलीफोटो लेंस, एक वाईड एंगल लेंस और एक स्टैंडर्ड लेंस होगा। गैलेक्सी एस10 प्लस के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। बैक पैनल पर बीच में सैमसंग लोगो है तथा नीचे की ओर गैलेक्सी एस10 प्लस लिखा गया है।
6 फरवरी को लॉन्च होगा इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला ओपो के1, कीमत होगी बेहद कम
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गैलेक्सी एस10 प्लस को क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस10 प्लस में सैमसंग का एक्सनॉस 9820 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों पहले गीकबेंच पर गैलेक्सी एस10 प्लस में 6जीबी रैम दिए जाने की बात भी सामने आई थी। बहरहाल गैलेक्सी एस10 प्लस की फोटो के बाद जल्द ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लेकर आएंगे।


















