
हाल ही में अपना फुली एन्क्रिपटेड स्मार्टफोन एम2017 लॉन्च करने वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी के एक और स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। एफ5एल नाम से लीक स्मार्टफोन को चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी टेना पर लिस्ट किया गया है जहां इसे सर्टिफाईड करने के साथ ही इसके फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है।
डुअल फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स
टेना के अनुसार जियोनी का आगामी स्मार्टफोन एफ5एल नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लीक जानकारी में इसे 1.5 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित बताया गया है जो एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा।

लीक जानकारी के अनुसार एफ5एल में 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा पेश किया जा सकता है। यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा तथा 32जीबी इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा।
फोन के बाद नोकिया टैबलेट की आई जानकारी, होगा बेहद ही दमदार
एफ5एल 150 × 74.5 × 7.7एमएम डायमेंशन के साथ 162 ग्राम वजनी होगा। कंपनी की ओर से इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। जियोनी का यह फोन सफेद और गोल्ड रंग के वेरिएंट में बाज़ार में उतारा जा सकता है।




















