32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ जियोनी स्टील 2

Join Us icon

हाल ही में चीन में अपना प्रीमियम फोन एम2017 लॉन्च करने के बाद चीनी स्मार्टफोन ​निर्माता कंपनी जियोनी की ओर से एक ओर फोन बाज़ार में उतारा गया है। स्टील 2 नाम से लॉन्च यह स्मार्टफोन 16जीबी और 32जीबी इंटरनल मैमोरी वाले दो​ वेरिएंट के साथ जियोनी की आॅफिशियल वेबसाईट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट हो गया है।

फ़ीचर्स और स्पेशिफिकेशन्स :

जियोनी ने अपने नए स्मार्टफोन को 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी है। यह फोन अमिगो 3.5 पर आधारित एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में मीडियाटेक एमटी6737 का दमदार क्वॉडकोर चिपसेट उपलब्ध है।

gionee-steel-2 91Mobiles

स्टील 2 3जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर शामिल है।

जियो का असर: आइडिया दे रहा है 12 महीने तक 3जीबी फ्री डाटा

इस फोन की डायमेंशन 144.3×70.5×8.6एमएम तथा वजन 160ग्राम है जिसके होम की पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

gionee-steel-2-1 91Mobiles

जैज़ गोल्ड तथा गोल्ड ब्लैक कलर में इस फोन की शुरूआती कीमत 1,299 चीनी युआन यानि तकरीबन 12,800 रुपये रखी गई है जो फिलहाल चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।