13-मेगापिक्सल कैमरा और 3जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी पी7 मैक्स, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/Gionee-P7max-launch.jpg

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने भारत में अपना नाया फोन पी7 मैक्स को उतारा है। इसी माह के शुरुआत में जियोनी पी मैक्स को चीन में लॉन्च किया गय था और उसी वक्त ही जानकारी दी गई थी कि कुछ दिनों में ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा। जियोनी पी7 मैक्स की कीमत 13,999 रुपये है और यह देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मैटल से बना यह फोन देखने में काफी स्टाइलिश है और दूसरे मैटल फोन से थोड़ा अलग दिखता है। इसमें 5.5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन एनईजी प्रोटेक्टेड है जो आपको खरोंच से बचाते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि यह हाई परफॉर्मेंस रियल टाइम पिक्सल प्रोसेसिंग इंजन से लैस है जो आपको बेहर डिस्पले प्रदान करने में शक्षम है।

जल्द ही लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी सी9, जानें इस फोन में और क्या है खास

मीडियाटेक एमटी6595 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। जियोनी पी7 मैक्स की इंटरनल मैमोरी 32जीबी और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

इंटेक्स ने लॉन्च किया कम बजट का दो वोएलटीई फोन, एक्वा 5.5 वीआर और एक्वा क्रेज टू

बेहतर फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। इसके सा​थ ही 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। जियोनी पी7 मैक्स एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।दोहरा सिम आधारित यह फोन वोएलटीई सपोर्ट के साथ उपलब्ध है।