जियोनी ला रहा है 7,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Join Us icon

अभी मीजु और लेनोवो के नए फोन की चर्चा थमी नहीं थी कि मोबाइल बाजार में एक और खबर सुर्खियां बटोर रही है। खबर है कि जियोनी जल्द ही 7,000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा लेकिन जल्द ही इसके भारत में भी आने की उम्मीद है। अब तक भारत में 7,000 एमएएच के बैटरी के साथ कोई भी फोन उपलब्ध नहीं है।

गिजमोचाइना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जियोनी ने आज एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें कंपनी ने चीन में अपने नए ब्रांड एंबेसे​डर की जानकारी दी है। उसी पोस्टर में कंपनी के नए फोन के बारे में भी थोड़ी जानकारी उपलब्ध है।

लेनोवो ने लॉन्च किया कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला फोन फैब 2, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

जियोनी ने चीनी एक्ट्रेस शुंग फैन को अपना नया ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस अपने डायरेक्टर हज़बैंड फेंग शियाओगैंग का हाथ पकड़े हुए है जहां उनके हैज़बैंड ने बाएं हाथ में उस फोन को पकड़ रखा है। फोन को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि कर्व स्क्रीन के साथ उसमें डुअल कैमरा दिया गया है।

4,000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम5 नोट

अभी कुछ दिन पहले ही जियोनी के एक नए कर्व स्क्रीन वाले फोन एम2017 की जानकारी लीक हुई थी। ऐसे में आशा है कि यह वहीं फोन हो। फोन का बैक पैनल लेदर का बना है जिसे अब तक सिर्फ प्रीमियम फोन में ही देखा गया है। वहीं इस फोन के बारे में यह भी जानकारी है कि इसमें 7,000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ ही फोन को बेहतर सिक्योरिटी फीचर से लैस किया जा सकता है।

gionee-xu-fan-1

हाल में चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन को लिस्ट किया गया था जहां फोन के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन भी उपलब्ध थे। इस फोन में 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी होने की उम्मीद है। फोन में 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखी जा सकती है और इसमें 1.958 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखा जा सकता है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फोन बेहद ही ताकतवर फीचर से लैस होगा। वहीं फोन की कीमत भी थोड़ी उंची हो सकती है।