
आईफोन की दसवीं सालगिरह पर सबको इंतज़ार था कि एप्पल कंपनी क्या नया करने वाली है। इस मौके पर आईफोन एक्स, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च करके एप्पल सबकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। हां, कुछ वर्गो के लिए एप्पल के नए स्मार्टफोन थोड़े मंहगे हैं लेकिन आईफोन के चाहने वालों को एक और तोहफा देते हुए एप्पल के पुराने स्मार्टफोन्स के दाम कम कर दिए गए हैं। इसके बाद आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस, आइफोन 6एस प्लस के साथ ही अन्य आईफोन बड़े डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है।
आईफोन की दसवीं सालगिरह पर एप्पल ने पेश किए ये 5 अनूठे डिवाईस
सबसे पहले आईफोन 7 प्लस की बात करें तो इसका 32 जीबी वेरिएंट पहले जहां 67,300 रुपये की कीमत पर मिलता था वहीं अब यह 59,000 रुपये में उपलब्ध हो गया है। वहीं इस फोन के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 76,200 रुपये से गिर कर 68,000 रुपये आ गई है।
वहीं आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 56,200 रुपये से गिर कर 49,000 रुपये तक आ पहॅुंचा है वहीं इस फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले जहां 65,200 रुपये थी, वहीं अब इस वेरिएंट को 58,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एंडरॉयड ओरियो के साथ लीक हुआ नोकिया 9, तीन वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
इसी तरह आईफोन 6एस प्लस का 32 जीबी वेरिएंट पहले 56,100 रुपये तथा 128 जीबी वेरिएंट 65,000 रुपये में आता था। लेकिन अब इस फोन के 32जीबी वेरिएंट को 49,000 रुपये और 128जीबी वेरिएंट को 58,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
कीमतों में गिरावट के बाद आईफोन 6एस के 32 जीबी वेरिएंट का दाम 46,000 रुपये से 40,000 रुपये आ गया है तथा 128जीबी वेरिएंट की कीमत भी 55,900 रुपये से 49,000 रुपये हो गई है।
जानें क्यों नहीं है एप्पल आईफोन 8 बेस्ट च्वाइस
लगे हाथ आपको ये भी बता दें कि एप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को कंपनी ने सिर्फ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर ही उतारा था लेकिन अब यह फोन 32जीबी स्टोरेज पर भी उपलब्ध हो गया है।























