18 फरवरी के लॉन्च से पहले Google Pixel 10a के पूरे स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें डिटेल्स

Join Us icon

Google अपने अगले स्मार्टफोन Google Pixel 10a को 18 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले इसके फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जर्मन वेबसाइट Winfuture.de की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कंपनी डिजाइन में बदलाव की जगह छोटे लेकिन उपयोगी अपग्रेड्स पर फोकस कर रही है। लीक में सामने आया है कि Pixel 10a अपने पिछले मॉडल के डिजाइन जैसा ही होगा। हालांकि खूबियां थोड़ी अलग होंगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Pixel 10a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2424 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे पहले के मुकाबले बेहतर ड्यूरेबिलिटी की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो कैमरा बार और ओवरऑल लुक काफी हद तक पिछले जेनरेशन जैसा ही हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Google Pixel 10a में Tensor G4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आ सकता है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर AI प्रोसेसिंग और सिक्योरिटी फीचर्स दे सकता है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकता है। जिसमें 128GB और 256GB विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Google Pixel 10a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W तक की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। साथ ही वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है। जो इस सेगमेंट में इसे खास बना सकती है।

कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। क्योंकि Pixel 10a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जो डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू ऑफर कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि Pixel सीरीज की पहचान उसकी कैमरा क्वालिटी रही है, ऐसे में इस मॉडल से भी बेहतर फोटोग्राफी की उम्मीद की जा रही है।

सॉफ्टवेयर के मामले में Google Pixel 10a Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की बात कही जा रही है। जो इसे लॉन्ग टर्म उपयोग के लिए अच्छा विकल्प बना सकता है। अन्य फीचर्स में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बॉडी, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 6, Wi-Fi 6E, डुअल सिम सपोर्ट जिसमें eSIM शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा NFC, USB Type-C पोर्ट और सैटेलाइट इमरजेंसी कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। नेविगेशन के लिए GPS, Galileo, GLONASS, QZSS और BeiDou सिस्टम का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो Pixel 10a की शुरुआती कीमत €499 यानी करीब 53,600 रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च ऑफर के तहत 256GB वैरियंट को भी शुरुआती दौर में इसी कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। जबकि इसकी रेगुलर प्राइस €599 यानी लगभग 64,343 रुपये हो सकती है। यह ऑब्सीडियन, फॉग, लैवेंडर और बेरी जैसे रंगो में आ सकता है।

आगामी Google Pixel 10a उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और Google के AI फीचर्स पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25 FEiQOO 13 और OnePlus 13 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

यदि आपको शानदार कैमरा, परफॉरमेंस, AI फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले Android अपडेट्स चाहिए तो Google Pixel 10a बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम लॉन्च के दिन यानी 18 फरवरी को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here