Google Pixel 11 series हो रही है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव ​स्ट्रीम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/google-pixel-11-series-price-colors-leak-tensor-g6-specifications.jpg

Google का नाम दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज कंपनियों में शुमार होता है। यह कंपनी वर्ष में एक बार अपने पिक्सल फोन लेकर आती है जो साल भर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब इस पिक्सल फोंस की नई जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। Pixel 11 series इंडिया में लॉन्च हो रही है। इस बड़े मोबाइल लॉन्च को आप घर बैठे-बैठे अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका आगे देख सकते हैं।

Pixel 11 series लाइव ​स्ट्रीम

गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च हो रही है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी अनविल कर दिया जाएगा जिसके बाद इंडिया प्राइस और सेल डेट की घोषणा होगी। इस सीरीज के तहत Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pro XL सहित Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। पिक्सल 11 सीरीज का लॉन्च ईवेंट अमेरिका में आयोजित होगा जो स्थानिय समयानुसार शाम के 6 बजे शुरू होगा।

Pixel 11 series का लॉन्च ईवेंट इंडियन टाइम के अनुसार रात के 3 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। Google Store वेबसाइट के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल पर यह बड़ा फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। उपर दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप Pixel 11 series लाइव ​लॉन्च देख सकते हैं। लगे ​हाथ बताते चलें कि लॉन्च से तकरीबन 8 घंटे पहले ये नए गूगल पिक्सल फोन इंडिया में प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Pixel 11 series डिटेल्स

Google Pixel 11

लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग गूगल स्मार्टफोन को नए Google Tensor G6 प्रोसेसर पर लाया जाएगा। इस मोबाइल में सबसे नया और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 मिलेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 11 को तकरीबन 5000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL

पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल को भी एंड्रॉयड 17 पर लाया जाएगा जो Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करेगा। लीक्स के अनुसार इसमें से प्रो एक्सएल मॉडल को 7-इंच तक स्क्रीन पर लाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस में LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है ​जिसपर अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ ही हाई पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP मेन और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP या 48MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है।

Google Pixel 11 Pro Fold

गूगल के फोल्डेबल फोन को 8.0-इंच की मेन डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है और इस मोबाइल में 6.3-इंच कवर स्क्रीन मिल सकती है। लीक्स की मानें तो दोनों ही डिस्प्ले को OLED पैनल पर बनाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद रहेगा। यह मोबाइल भी गूगल के सबसे ताकतवर ​मोबाइल चिपसेट Tensor G6 पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Pixel 11 Pro Fold में 5000mAh बैटरी और Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।