
Google अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इससे पहले ही नई लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Google Pixel 11 series के सभी मॉडल्स यानी Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। खास बात यह है कि सभी में बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Mystic Leaks के अनुसार Pixel 11 सीरीज में नया 2nm बेस्ड Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे “Malibu” कोडनेम मिला है। यह चिप 1+4+2 CPU आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है जिसमें हाई-परफॉरमेंस ARM C1-Ultra और C1-Pro कोर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ PowerVR GPU, Titan M3 सिक्योरिटी चिप, MediaTek M90 मॉडेम, नया TPU “Santafe” और GXP इमेज प्रोसेसर “Metis” भी मिलने की बात कही गई है। जिससे परफॉरमेंस और AI प्रोसेसिंग में अच्छा अनुभव मिल सकता है।
डिजाइन की बात करें तो Pixel 11 Pro मॉडल्स और Fold में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Google इस बार टेम्परेचर सेंसर को हटाकर उसकी जगह “Pixel Glow” नाम की RGB LED स्ट्रिप दे सकता है, जो कुछ हद तक Nothing Phone 2 के Glyph इंटरफेस जैसा अनुभव दे सकती है, लेकिन यह कॉम्पैक्ट फॉर्म में मिल सकता है। खबर यह भी है कि Google का चर्चित IR-बेस्ड फेस अनलॉक सिस्टम “Project Toscana” इस सीरीज के साथ लॉन्च नहीं होगा, क्योंकि यह फीचर अभी पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है।
आगामी बेस मॉडल Google Pixel 11 में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल बताया गया है। यह 60Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस डिस्प्ले में 240Hz PWM डिमिंग, 2,000 निट्स HDR ब्राइटनेस और 3,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह फोन 8GB या 12GB RAM के साथ आ सकता है इसमें 4,840mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें नया 50MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है।
Google Pixel 11 Pro में भी 6.3-इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है, लेकिन इसमें ज्यादा शार्प 1280×2856 रिजॉल्यूशन और 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसकी ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक जा सकती है। यह मॉडल 12GB या 16GB RAM के साथ आ सकता है। इसमें 4,707mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें नए मेन और टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।
Google Pixel 11 Pro XL में 6.8-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1344×2992 पिक्सल हो सकता है। इसमें भी 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और Pro मॉडल जैसी ही ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में भी Pro जैसा ही अपग्रेडेड हो सकता है।
फोल्डेबल सेगमेंट में Google Pixel 11 Pro Fold भी खास हो सकता है। इसमें 2076×2160 रिजॉल्यूशन वाला इनर डिस्प्ले और 1080×2342 रिजॉल्यूशन वाला आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती हैं। इनमे हाई ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोल्ड मॉडल में 12GB या 16GB RAM दी जा सकती है। वहीं, 4,658mAh बैटरी और बेस मॉडल जैसा नया मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है।
आगामी Google Pixel 11 सीरीज में परफॉरमेंस, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।








